दुनिया

G20 Summit 2023: कश्मीर की वादियों में जुटे G20 के नेता, ‘नाटू-नाटू’ पर झूमे विदेशी मेहमान

Ram Charan G-20 Event : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को जी-20 देशों के पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक शुरू हुई /ये सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा. आपको बता दें अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने और करीब 37 साल बाद जम्मू कश्मीर में यह पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक हो रही है. भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है, देश के तमाम राज्यों में ये बैठकें हो रही हैं इन शहरों में श्रीनगर को भी चुना गया.

दुनिया देख रही, कैसे बदला कश्मीर
G20 के वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए 17 देशों से 60 विदेशी प्रतिनिधि पहुंचे। सभी विदेशी मेहमानों का श्रीनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और जी20 के शेरपा अमिताभ कांत ने अगवानी की. पारंपरिक वेशभूषा में कश्मीरी युवतियों ने पगड़ी, तिलक और फूलों से उनका स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें: Assam Rozgar Mela: असम में शांति और विकास का नया दौर चल रहा है- बोले पीएम मोदी

कश्मीर पर क्या बोले राम चरण

राम चरण ने मंच पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर एक ऐसी जगह है, जहां वो 1986 से आ रहे हैं. उनके पिता ने कश्मीर में गुलमर्ग और सोनामर्ग में बहुत शूटिंग की है. उन्होंने कहा कि उन्होंने साल 2016 में वहां ऑडिटोरियम में शूटिंग की थी. राम चरण ने आगे कहा कि उस जगह में जरूर कुछ जादू है. कश्मीर में कुछ ऐसा है जो आने के बाद हर किसी का ध्यान खींच लेता है.

जम्मू में राम ने किया ‘नाटू नाटू’ पर डांस

साउथ इंडस्ट्री में अपनी दमगार पहचान रखने वाले एक्टर राम चरण आज जम्मू कश्मीर में होने वाली G-20 समिट का हिस्सा बने है. इस दौरान एक्टर ने स्टेज पर अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर भी डांस किया. जिसमें राम ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. उन्होंने व्हाइट कुर्ते पायजाम के साथ व्हाइट जैकेट पहना हुऐ थे जिसमें वो ‘नाटू नाटू’ का हूक स्टेप करते हुए नजर आये.

Amzad khan

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago