दुनिया

Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर की बमबारी, 200 यूक्रेनी सैनिकों को मारने का किया दावा, जगह-जगह जलता दिखा मलबा

यूक्रेन और रूस (Russia) के बीच जंग खत्म करने को लेकर बीते हफ्ते बैठकों का दौर शुरू हुआ था, जिसमें सहमति नहीं बन सकी. अब रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला कर दिया है.

Russia ने किया हवाई हमला

रूसी सेना (Russia) ने राजधानी के सोलोमिंस्की जिले में हवाई हमला किया है, जिसके बाद जगह-जगह मलबा बिखरा देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस का यह हमला 30 जुलाई की देर रात ड्रोन के जरिए किया गया, जिससे अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लग गई. इसमें छह लोगों के घायल होने की खबर है.

कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर इस हमले की सूचना देते हुए लिखा, “दुश्मन लगातार हमले कर रहा है. हमें सोलोमिंस्की जिले में पांच जगहों के बारे में पहले से ही जानकारी है. एक शैक्षणिक संस्थान में आग लग गई है. कारें जल रही हैं. एक आवासीय इमारत की नौवीं मंजिल पर मलबा गिर गया है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीव के आसपास करीब 10 ऐसी जगह और थीं, जहां रूसी हमले किए गए. इसमें कई घर, कई गाड़ियां और एक स्कूल को नुकसान पहुंचा.

200 सैनिकों के मारे जाने का किया दावा

इससे पहले रूस (Russia) ने मंगलवार को यूक्रेन के चेर्निहीव में स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर मिसाइल अटैक किया था, जिसमें यूक्रेनी सेना के तीन जवान मारे गए, जबकि 18 लोग घायल हो गए. हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि इस हमले में करीब 200 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं.

यूक्रेन के पास करीब 10 लाख सैन्यकर्मी हैं, लेकिन मानव संसाधन में भारी कमी बनी हुई है. ड्यूटी से गैरहाजिर होने जैसी समस्याओं के कारण फ्रंटलाइन यूनिट्स कमजोर हो रही हैं.

यह भी पढ़ें- President Trump ने पाकिस्तान के साथ किया समझौता, कहा- क्या पता पाकिस्तान भी भारत को तेल बेचे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी है कि अगर दोनों देशों के बीच जंग खत्म नहीं होती, तो अगले 10 दिनों के अंदर रूस (Russia) पर नया टैरिफ लगाया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

41 minutes ago