Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस लगातार आम नागरिकों को निशाना बनाकर खुद को जीता हुआ महसूस करता है. उन्होंने इन हमलों को जानबूझकर किया गया आतंक करार दिया.
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि चेर्निहिव में एक सुपरमार्केट और जापोरिज्जिया पर हुए हमलों में कई लोग हताहत हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने तथा यूक्रेन को अधिक सैन्य सहायता देने की अपील की.
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”रूसी सेना लगातार आम नागरिकों की जगहों पर हमले करके उसे अपनी ‘जीत’ बता रही है. चेर्निहिव में एक साधारण सुपरमार्केट पर ड्रोन हमला किया गया. यह बेहद निर्दयी हमला था, जिसमें बिना किसी सैन्य वजह के सीधे आम लोगों को निशाना बनाया गया.”
उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हमले में 13 लोग घायल हुए हैं. दुख की बात है कि दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था. मैं उनके परिवारों और अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. सभी जरूरी राहत और आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों की मदद कर रही हैं.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि जापोरिज्जिया पर भी गाइडेड हवाई बमों से हमला किया गया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ. मैं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
जेलेंस्की ने कहा कि यह रूस की ओर से जानबूझकर किया गया आतंक फैलाने वाला हमला है, जिसका कोई भी सैन्य औचित्य नहीं है. रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए. साथ ही, यूक्रेन को और अधिक समर्थन, हमारे आसमान की सुरक्षा के लिए बेहतर साधन, और हमारे सैनिकों के लिए अधिक क्षमताएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि पूरे हफ्ते में रूस ने यूक्रेन के खिलाफ लगभग 1,700 ड्रोन, 1,630 से जयादा गाइडेड एरियल बम और अलग-अलग तरह की 95 मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इनमें आधे से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें थीं.
ये भी पढ़ें- इंफोसिस से Aadhaar तक अब Exam Reform की जिम्मेदारी, कौन हैं नंदन नीलेकणि जो संभालेंगे NEET-JEE का मोर्चा?
उन्होंने बताया कि हर दिन हम अपने साझेदार देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि हमारे सैनिकों के पास इन हमलों का मुकाबला करने के लिए जरूरी साधन मौजूद हों. हमें बैलिस्टिक हमलों के जरिए रूस जो बढ़त हासिल करना चाहता है, उसे रोकना होगा.
(आईएएनएस की रिपोर्ट पर आधारित)
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…