दुनिया

होर्मुज में अफरातफरी! रास्ते से भटका क्रूड ऑयल टैंकर, माइंस की चपेट में आकर फटा

Crude Oil Tanker Explosion: होर्मुज स्‍ट्रेट में रव‍िवार को एक तेल टैंकर के फटने का मामला सामने आया. स्थानीय मीडिया की खबरों के मुत‍ाब‍िक टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद फट गया. बताया जा रहा है कि यह जहाज ईरान की ओर से तय किए गए समुद्री मार्ग से हटने के बाद उस सुरंग की चपेट में आया.

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि टैंकर ईरान की ओर से तय किए गए रास्ते से भटक गया था और सुरक्षित समुद्री यातायात मार्ग से बाहर के इलाके में पहुंच गया था. बताया गया क‍ि टैंकर को पहले ही चेतावनी दी गई थी.

होर्मुज स्‍ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से खाड़ी क्षेत्र के बड़े तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) उत्पादक देशों से ऊर्जा का निर्यात पूरी दुनिया के बाजारों तक पहुंचता है.

धमाके से बढ़ा इलाके में तनाव

यह धमाका पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है. हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिविधियों और टकराव के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है.

इससे पहले दिन में, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में सुरक्षित समुद्री आवाजाही को लेकर ओमान और ईरान के बीच हुई बातचीत ‘उपयोगी और आगे की दिशा तय करने वाली’ रही. उन्होंने कहा कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है.

ईरान और ओमान ने तेहरान में कई दौर की तकनीकी बातचीत की, जिसमें होर्मुज स्‍ट्रेट से सुरक्षित जहाजों की आवाजाही के इंतजामों पर चर्चा हुई.

ओमान से वापस लौटा ईरान का प्रतिनिधिमंडल

समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बाघेई ने बताया कि यह बातचीत शुक्रवार और शनिवार को उप विदेश मंत्री स्तर पर हुई. इसमें दोनों देशों के अधिकारों का सम्मान करते हुए सुरक्षित समुद्री यातायात सुनिश्चित करने के लिए आम सिद्धांतों और व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की गई.

उन्होंने बताया कि ओमान का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ईरान से वापस लौट गया. हालांकि, दोनों देश तकनीकी और राजनीतिक स्तर पर बातचीत जारी रखेंगे.

जब उनसे होर्मुज स्‍ट्रेट में मौजूदा नौवहन स्थिति के बारे में पूछा गया, तो ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जलमार्ग में समुद्री यातायात की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कई व्यापारिक बलों ने बदला रास्ता

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी पूरी तरह लागू है. उसने बताया कि अमेरिकी बलों ने कई व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदला, जांच के लिए कुछ जहाजों पर चढ़ाई की और एक ऐसे टैंकर को निष्क्रिय कर दिया, जिसने कथित तौर पर नाकाबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें- Bangladesh में किस बीमारी से फैला खौफ? 820 जानें जा चुकीं, रोज सैकड़ों बच्चे अस्पतालों में भर्ती हो रहे; चपेट में लाखों

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सेंटकॉम ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी पूरी तरह लागू है. 25 जुलाई तक सेंटकॉम ने नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे 12 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदला, नियमों का पालन न करने वाले दो जहाजों को निष्क्रिय किया और पूरी तरह से जांच सुनिश्चित करने के लिए दो जहाजों पर चढ़ाई की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago