रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल हो चुके हैं. वह 24 फरवरी का दिन था जब रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था. शुरुआती दौर में लग रहा था कि मात्र कुछ दिनों में ही युक्रेन की सेना घुटने टेक देगी, लेकिन आज एक साल बाद भी रुस अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाया है.
युद्ध में यूक्रेन के कई शहर आज पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. वहां के नागरिकों ने कई अपने लोगों को इस लड़ाई में खोया है. रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवांई है. वहीं 63 लाख लोग बेघर हो चुके हैं.
रुस को अरबों डॉलर का नुकसान
इस एक साल में रुस को 9 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है. बात की जाए सेना की तो रूस के जहां 6300 से ज्यादा हथियारबंद वाहन तबाह हो गए हैं वहीं उसे अपने 300 फाइटर जेट भी गवांने पड़े हैं. वहीं यूक्रेन का दावा है कि 130,000 से ज्यादा रूसी सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं. रुसी राष्ट्रपति पुतिन इसके बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं.
इसे भी पढ़ें: Viral Video: पाकिस्तानी नागरिक ने लगाई ‘अल्लाह’ से गुहार, कहा- “हमें मोदी दे दो, ताकि…”
रूस कर रहा है हर दिन 90 करोड़ डॉलर का खर्च
मिली जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन के साथ इस युद्ध में हर दिन 90 करोड़ डॉलर खर्च कर रहा है. वहीं पहवे रूस जहां एक मिसाइल पर 10 लाख डॉलर खर्च करता था वहीं अब उसने इसे बढ़ाकर 20 लाख डॉलर कर दिया है. इस जंग से रुस की अर्थव्यवस्था भी लगातार प्रभावित हो रही है.
यूक्रेन को भारी नुकसान
रूस-यूक्रेन के इस युद्ध में यूक्रेन को भी काफी नुकसान हुआ है. जंग ने यूक्रेन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. एक अनुमान के मुताबिक युद्ध की शुरुआत से लेकर दो महीने पहले तक यूक्रेन का 138 अरब डॉलर का इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह चुका है. जिसे बनाने में यूक्रेन को सालों लग गए. वहां के लोग अब जरूरी सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं. इसके अलावा यूरोपीय देशों की मदद से यूक्रेन ने भी अपनी जंग जारी रखी है.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…