दुनिया

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती होने के ‘खतरनाक रास्ते’ पर न जाने की सख्त सलाह दी है.

रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी एक ताजा एडवाइजरी में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो सालों में कई बार जोखिम और खतरों को रेखांकित करने के बावजूद सरकार को अभी भी भारतीय नागरिकों के रूसी सेना में भर्ती होने की खबरें मिल रही हैं.

मंत्रालय ने याद दिलाया कि नई दिल्ली समय-समय पर भारतीय नागरिकों को विदेश में नौकरी के अवसर तलाशते समय सतर्क रहने और किसी भी असत्यापित व्यक्ति के नौकरी के ऑफर के झांसे में न आने की सलाह देता रहा है.

यह एक खतरनाक रास्ता है

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया,

हमने कई ऐसे मामले भी देखे हैं, जिनमें व्यक्ति स्वेच्छा से रूसी सशस्त्र बलों में शामिल होने के प्रस्ताव तलाश रहे हैं, इस समझ के साथ कि वे इससे जुड़े आर्थिक लाभ उठा सकेंगे और बाद में भारत सरकार से संपर्क कर रिहाई हासिल कर लेंगे. यह दोहराया जाता है कि यह एक खतरनाक रास्ता है और सरकार द्वारा इसे सख्ती से हतोत्साहित किया जाता है.

इसमें आगे कहा गया कि कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें व्यक्तियों ने भारतीय नागरिकता स्वेच्छा से छोड़ने, रूसी पासपोर्ट हासिल करने और फिर रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है. कुछ ने अस्थायी आर्थिक लाभ के लालच में भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए बिना ही ऐसा कर लिया है. यह सलाह दी जाती है कि व्यक्ति ऐसे कदमों की गंभीरता पर विचार करें और समझें कि वे खुद को कितने बड़े जानलेवा खतरे में डाल रहे हैं. भारत सरकार भारतीय नागरिकों को ऐसे कदम उठाने से बचने की सलाह देती है.

विदेशी नागरिकों को रूसी सेना में किया जा रहा शामिल

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकार के संज्ञान में यह भी आया है कि गैर-सरकारी संस्थाओं, जिनमें स्वयंसेवी समूह भी शामिल हैं, द्वारा विदेशी नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में सेवा के लिए भर्ती किया जा रहा है.

इसमें आगे कहा गया कि भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे एजेंटों से नौकरी के प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले उचित जांच-पड़ताल कर लें, जो विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत नहीं हैं. भारत सरकार रूसी पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है ताकि रूसी सशस्त्र बलों में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और जल्द रिहाई सुनिश्चित की जा सके.

अबतक 139 भारतीय नागरिक हुए रिहा

जुलाई में विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि अब तक 139 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से रिहा कराया जा चुका है, और बाकी बचे लगभग दो दर्जन भारतीयों को जल्द रिहा कराने के लिए काम जारी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 31 जुलाई को द्वि-साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा था, “हम रूसी पक्ष के साथ रूसी सेना में मौजूद शेष भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए लगातार संपर्क में हैं. अब तक हमारे प्रयासों से 139 की रिहाई हो चुकी है, हम रूसी सेना में बताए जा रहे शेष दो दर्जन भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं.”

ये भी पढ़ें- 1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

उन्होंने संदिग्ध लोगों या संगठनों द्वारा दिए जाने वाले जोखिम भरे नौकरी के प्रस्तावों को स्वीकार करने को लेकर भी लोगों को आगाह किया था. प्रवक्ता ने दोहराते हुए कहा कि एक बार फिर, हम अपने लोगों को जोखिम से भरे और बेईमान व्यक्तियों और एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले नौकरी के प्रस्तावों के प्रति आगाह करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर! दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना; चेक करें आज का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…

8 minutes ago

‘पहले मानवता, फिर परंपरा…!’ एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही सीएम योगी ने रोकी यात्रा, दिल जीत लेगा ये VIDEO

गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…

8 minutes ago

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी: नवरात्रि के रंग में रंगी फिल्म, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ पार

Hanuman Ansh Navratri Collection: नवरात्रि के खास मौके पर 'हनुमान अंश' की कमाई में आया…

28 minutes ago

Jio Platforms IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक! महज 35 मिनट में फुल हुआ जियो का आईपीओ, ग्रे मार्केट में भी जलवा

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का मेगा आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. बाजार खुलते…

34 minutes ago

श्री बाबू: बिहार के प्रगतिवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन और सामाजिक…

46 minutes ago