Bharat Express DD Free Dish

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की. ओमानी को-पायलट इस प्लेन को क्रैश कराना चाहता था. इजरायल ने इस मामले को आतंकवादी घटना करार दिया है.

Flydubai Hijacking

जानिए कौन हैं जांबाज भारतीय पायलट स्मित मचार?

Flydubai Hijacking: सोचिए, विमान 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा हो और अचानक कॉकपिट के अंदर ही दोनों पायलटों के बीच हिंसा शुरू हो जाए. कुछ ही देर में विमान तेजी से नीचे आने लगे और इमरजेंसी सिग्नल जारी हो जाएं. तो यात्रियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की क्या स्थिति होगी. दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को कुछ ऐसा ही हुआ.

रिपोर्टों के मुताबिक, विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की. ओमानी को-पायलट इस प्लेन को क्रैश कराना चाहता था. इजरायल ने इस मामले को आतंकवादी घटना करार दिया है. खुद पर चाकू से लगातार हो रहे हमले के बीच मचार ने जो काम किया, उसकी अब पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है. मुख्य पायलट मचार ने अपने साथी पायलट के हमलों के बीच विमान को सुरक्षित नियंत्रण में ले लिया और फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया. जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

इस घटना के बाद जिस भारतीय पायलट का नाम सामने आया, वह हैं स्मित मचार. उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल सामने आने के बाद लोग यह जानने में जुटे हैं कि आखिर वह कौन हैं, जिन्होंने आसमान में पैदा हुए इस बेहद गंभीर संकट के बीच मोर्चा संभाला.

कौन हैं स्मित मचार?

स्मित मचार फ्लाईदुबई के डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन हैं. इससे पहले वह स्पाइसजेट में लंबे समय तक पायलट के तौर पर काम कर चुके हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, वह जून 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे.

उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9,750 फ्लाइंग घंटे पूरे किए हैं. इनमें Boeing 737-800 और Boeing 737 MAX 8/9 जैसे विमान शामिल हैं.

SpiceJet में भी रहा लंबा अनुभव

फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले मचार ने स्पाइसजेट के साथ 11 साल से ज्यादा समय बिताया. वहां उन्होंने सीनियर कमांडर और बाद में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर काम किया.

उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, स्पाइसजेट में उन्होंने 9,500 से ज्यादा घंटे उड़ान भरी. इनमें 6,400 से ज्यादा घंटे पायलट-इन-कमांड के तौर पर थे. लाइन ट्रेनिंग, पायलट चेक और मेंटरिंग जैसे काम भी उनकी जिम्मेदारियों में शामिल रहे.

34 हजार फीट पर अचानक बदल गया सबकुछ

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. इसमें करीब 180 लोग सवार थे. उड़ान के दौरान कॉकपिट में साथी ओमानी को-पायलट ने मचार को चाकू मार दिया और फ्लाईट को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश करने लगा.

इसी दौरान विमान ने तेजी से ऊंचाई खोई. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आया. रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने एक मिनट के अंदर 17000 फीट नीचे आ गया. अचानक हुए इस बदलाव को देख विमान ने इमरजेंसी सिग्नल जारी कर दिया. विमान से कथित तौर पर ऐसा कोड भी प्रसारित हुआ, जो अवैध हस्तक्षेप या हाईजैकिंग की स्थिति से जुड़ा होता है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया. वहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. फ्लाईदुबई ने पुष्टि की कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है.

घायल होने के बावजूद संभाला मोर्चा

रिपोर्टों के मुताबिक, कॉकपिट में हुई झड़प के दौरान स्मित मचार घायल हुए. इसके बावजूद विमान को सुरक्षित स्थिति में लाने की कोशिश जारी रही. बाद में क्रू और यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू में किया गया और विमान को तबुक में उतारा गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read