दुनिया

पीएम मोदी के वाशिंगटन दौरे से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

पीएम नरेंद्र मोदी की अगले महीने होने वाली वाशिंगटन यात्रा से पहले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से गुरुवार को मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.
रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी जयशंकर से मुलाकात की.

समझा जाता है कि मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा के संबंध में विदेश मंत्री और अमेरिकी राजदूत के बीच प्रमुखता से चर्चा हुई. जयशंकर ने ट्वीट किया, “अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी का स्वागत करके खुशी हुई। पिछले एक दशक में हमारे संबंधों में विशेष रूप से हुई उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा हुई. हाल के क्वाड शिखर सम्मेलन पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ.”

उन्होंने कहा, “विश्वास है कि भारत-अमेरिका संबंध लगातार मजबूत होते रहेंगे.” जयशंकर के ट्वीट के जवाब में गार्सेटी ने कहा, “शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद, डॉ. जयशंकर. भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में, मैं यहां आकर और हमारे देशों के बीच मजबूत बंधन को देखकर रोमांचित हूं. अमेरिका-भारत साझेदारी में अपार संभावनाएं हैं…तथा मैं हमारे संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

राजदूत गार्सेटी ने 11 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था. अमेरिका ने जनवरी 2021 में अपने राजदूत केनेथ जस्टर को वापस बुला लिया था और तब से भारत में अमेरिकी दूतावास बिना राजदूत के था।
प्रधानमंत्री मोदी जून में राष्ट्रपति जो. बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी भी करेंगे.

रूसी राजदूत से भी की मुलाकात

रूसी राजदूत अलीपोव के साथ अपनी मुलाकात के बारे में जयशंकर ने कहा कि आईआरआईजीसी-टीईसी रूपरेखा सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई. उन्होंने ट्वीट किया, “आज शाम रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव से मिलकर खुशी हुई. आईआरआईजीसी-टीईसी ढांचे सहित हमारे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. इसे उच्च स्तर पर ले जाने को लेकर आशान्वित हैं. दक्षिण अफ्रीका में आगामी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बारे में भी बात की.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

8 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

17 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

18 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

21 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

37 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

40 minutes ago