देश

‘अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज…’ भारत मंडपम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व कार्याध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के मुख्य स्तंभ रहे अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज (रविवार, 27 सितंबर) नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शाम 4 बजे समारोह को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी.

काशी और मथुरा की मुक्ति का संकल्प होगा तेज

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 सितंबर से शुरू हो रहे इस वर्ष-भर के आयोजनों में अशोक सिंघल के प्रेरणादायी जीवन, दूरदर्शी चिंतन और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया जाएगा.

आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि अयोध्या धाम की भव्य मुक्ति के बाद अब इस वर्ष में काशी और मथुरा की मुक्ति के उनके महान संकल्प को भी तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही अवैध मतांतरण पर प्रतिबंध, घरवापसी को बढ़ावा, मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति और सामाजिक समरसता जैसे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए साल भर देश-विदेश में हजारों विचार गोष्ठियां और सभाएं आयोजित की जाएंगी.

श्रीराम स्तंभों का डिजिटल लोकार्पण

जन्मशताब्दी वर्ष के इस भव्य उद्घाटन समारोह में अशोक सिंघल के जीवन, आध्यात्मिक संस्कारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य पदचिह्न’ विषय पर आधारित एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन और ‘श्रीराम स्तंभों’ का डिजिटल लोकार्पण भी किया जाएगा. इन स्तंभों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, वन-गमन मार्ग और आध्यात्मिक स्थलों की स्मृतियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?

दिव्यांगजनों के लिए सेवा शिविर का शुभारंभ

अशोक सिंघल फाउंडेशन व विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम में दिव्यांग बंधुओं के लिए कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ भी 27 सितंबर से ही किया जा रहा है. यह सेवा कार्य 1 अक्टूबर 2026 तक निरंतर पांच दिनों तक चलेगा, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जाएगी. VHP के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य अशोक सिंघल के सेवा, संगठन और संस्कारों के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुँचाना है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

8 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

16 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

29 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

47 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

55 minutes ago