दुनिया

भारतीय ड्राइवर की जेल से रिहाई के लिए सऊदी के शख्स ने जुटाए 2 करोड़ रुपए

सऊदी अरब के एक शख्स ने एक भारतीय ड्राइवर के लिए दीया (Blood Money) का भुगतान करने में मदद की है, जिसे एक सड़क दुर्घटना में चार सऊदी नागरिकों की मौत के लिए दोषी ठहराया गया था. इस शख्स ने भारतीय ड्राइवर की रिहाई के लिए करीब एक मिलियन रियाल जुटाए.

मानवीय नजरिए ये काफी अहम मामला है, जिसमें सऊदी के शख्स ने एक बड़ी रकम देकर जेल से रिहा कराने में एक भारतीय की मदद की. उस शख्स की अपील के बाद यह पैसा पूरी तरह से सऊदी लोगों द्वारा डोनेट किया गया.

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के पास जौनपुर जिले के मूल निवासी 58 वर्षीय अवधेश सागर ने जेल के बाहर की दुनिया को देखने की उम्मीद खो दी थी और वह सड़क दुर्घटना के मामले में जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहने के लिए खुद को लगभग तैयार कर चुका था. अवधेश सागर ने 3 साल बाद जेल से बाहर आने के बाद अल्लाह और उसकी रिहाई में मदद करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.

वायरल वीडियो में अवधेश कुमार को उन तमाम लोगों का आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है जिनकी वजह से उसकी रिहाई मुमकिन हो सकी. कथित अवधेश सागर को हादी हमौद क़ैतानी के साथ एक वीडियो में देखा जा सकता है. सऊदी के इस शख्स ने सागर की रिहाई में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Arrest: पुलिस और इमरान खान के समर्थकों के बीच झड़प के बाद लाहौर के जमान पार्क में युद्ध के मैदान जैसा मंजर

डोनेशन के जरिए जुटाए पैसै

अदालत ने 9 लाख 45 हजार लाख रियाल (करीब 2 करोड़ भारतीय रुपये) दीया और अन्य शुल्क के रूप में देने का आदेश दिया था. 8 बच्चों के इस पिता ने जेल से बाहर आने की उम्मीद ही छोड़ दी थी. सागर के मामले के बारे में पता चलने पर हादी हमौद क़ैतानी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया. वह शख्स न केवल अवधेश सागर बल्कि भारत में स्थित उसके परिवार की मदद भी करने चाहता था. डोनेशन बटोरने की इजाजत लेने के बाद 10 दिनों में रिहाई के लिए जरूरी 9 लाख 45 हजार लाख रियाल जमा हो गए. जिसके बाद अवधेश की रिहाई हो सकी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

41 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago