दुनिया

Sheikh Hasina की बिल्ली तक को प्रदर्शनकारियों ने बनाया निशाना, बेच दी गई इतने में; फिर इस तरह आई वापस

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में लगातार हिंसा जारी है. यहां पर हिंदुओं और मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. तख्ता पलट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत आने के बाद से यहां के हालात और भी खराब हो गए हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि प्रदर्शनकारी शेख हसीना के इस तरह दुश्मन बन गए हैं कि उनकी पालतू बिल्ली पर्सी तक को नहीं छोड़ा और उसे 40 हजार में बेच दिया. इसकी खबर सामने आते ही मीडिया में उनकी बिल्ली भी चर्चा का विषय बन गई है.

मालूम हो कि हाल ही में बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास (गणभवन) पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पर्सी और अन्य पालतू जानवरों को भी लूट लिया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणभवन में प्रदर्शनकारियों ने न केवल प्रधानमंत्री आवास को निशाना बनाया बल्कि वहां मौजूद पालतू जानवरों पर भी हमला बोला. इसको लेकर एक एनजीओ ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है.

ये भी पढ़ें-जानें क्या होता है कूलिंग पीरियड? CJI चंद्रचूड़ ने किया जिक्र

एनजीओ ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने पर्सी को चुराने के बाद उसे 40,000 बांग्लादेशी टका में बेच दिया. यही नहीं प्रदर्शनकारी गणभवन से हंस, खरगोश, बकरियां और मछलियां तक लूट ले गए. एक स्वयंसेवी संगठन ने फेसबुक पर जानकारी शेयर की है और कहा है कि गणभवन में चोरी के बाद पर्सी को 40,000 बांग्लादेशी टका में बेच दिया गया था. फिलहाल संगठन ने दावा किया है कि वे न केवल पर्सी बल्कि गणभवन से लूटे गए सभी जानवरों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. शेख हसीना का जर्मन शेफर्ड कुत्ते को भी प्रदर्शनकारी चुका ले गए हैं.

विशेष सुरक्षाबलों ने पाई सफलता

बता दें कि फिलहाल बांग्लादेश के विशेष सुरक्षा बल पर्सी को वापस लाने में सफल हो गए हैं और उसे शेख हसीना के आवास पर फिर से भेज दिया गया है. दूसरी ओर गणभवन के अन्य पालतू जानवरों को भी सुरक्षा बल फिर से वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं गणभवन के पशुओं के इलाज के लिए भी व्यवस्था की जा रही है.

भारत में हैं शेख हसीना

मालूम हो कि हाल ही में बांग्लादेश में एक बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और बांग्लादेश छोड़ कर भारत आ गई थीं. तो दूसरी ओर उनके प्रधानमंत्री आवास छोड़ते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी गणभवन में घुस गए थे और पशुओं को लूट ले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

7 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

10 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

17 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

21 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago