कैप्टन शुभांशु शुक्ला
Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरने के बाद देश के नाम संदेश भेजा है. उन्होंने अपने सफर की जानकारी दी है और देशवासियों से अपील की है. उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर जोश के साथ, भारत की इस ह्यूमन स्पेस जर्नी की शुरुआत करें.
स्पेसक्राफ्ट से भेजे गए अपने संदेश में शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने कहा, “नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफर है? 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं और कमाल की राइड थी. इस समय हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं. मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है, जो मुझे बता रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं, मैं आप सबके साथ हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “ये मेरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक की जर्नी की शुरुआत नहीं है, ये भारत के ह्यूमन स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत है. मैं चाहता हूं कि सभी देशवासी इस यात्रा का हिस्सा बनें. आपका भी सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए. आप भी उतना ही जोश दिखाइए. आइए हम सब मिलकर भारत की इस ह्यूमन स्पेस जर्नी की शुरुआत करें. धन्यवाद, जय हिंद, जय भारत.”
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) के लिए अंतरिक्ष का सफर ऐतिहासिक है. वो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय हैं. इसके अलावा राकेश शर्मा के बाद स्पेस की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय हैं. बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे एक्सिओम 4 मिशन लॉन्च हुआ.
शुभांशु शुक्ला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री के तौर पर इस मिशन का हिस्सा हैं. वह एक्सिओम 4 मिशन के स्पेसएक्स ड्रैगन विमान का संचालन भी कर रहे हैं. उनके साथ नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और इस मिशन की कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Biahr CM Samrat Chaudhary Action: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ 9 लाख…
Bhai Dooj Fashion 2026: भाई दूज के खास मौके पर ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, डीपफेक और फेक…
Bhai Dooj 2026 Tilak Rules: भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा.…
दिल्ली में सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 'नमो यमुना क्रूज' सेवा शुरू की गई…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय को फर्जी मुठभेड़ में…