Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है”, अंतरिक्ष के सफर पर निकले शुभांशु शुक्ला ने भेजा संदेश, कही ये बातें

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लिए अंतरिक्ष का सफर ऐतिहासिक है. वो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय हैं.

Shubhanshu Shukla

कैप्टन शुभांशु शुक्ला

Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरने के बाद देश के नाम संदेश भेजा है. उन्होंने अपने सफर की जानकारी दी है और देशवासियों से अपील की है. उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर जोश के साथ, भारत की इस ह्यूमन स्पेस जर्नी की शुरुआत करें.

Shubhanshu Shukla ने भेजा संदेश

स्पेसक्राफ्ट से भेजे गए अपने संदेश में शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने कहा, “नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफर है? 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं और कमाल की राइड थी. इस समय हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं. मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है, जो मुझे बता रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं, मैं आप सबके साथ हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “ये मेरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक की जर्नी की शुरुआत नहीं है, ये भारत के ह्यूमन स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत है. मैं चाहता हूं कि सभी देशवासी इस यात्रा का हिस्सा बनें. आपका भी सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए. आप भी उतना ही जोश दिखाइए. आइए हम सब मिलकर भारत की इस ह्यूमन स्पेस जर्नी की शुरुआत करें. धन्यवाद, जय हिंद, जय भारत.”

यह भी पढ़ें- “भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर चले हैं”, शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष की उड़ान भरने पर पीएम मोदी ने दी शुभकमनाएं

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) के लिए अंतरिक्ष का सफर ऐतिहासिक है. वो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय हैं. इसके अलावा राकेश शर्मा के बाद स्पेस की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय हैं. बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे एक्सिओम 4 मिशन लॉन्च हुआ.

शुभांशु शुक्ला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री के तौर पर इस मिशन का हिस्सा हैं. वह एक्सिओम 4 मिशन के स्पेसएक्स ड्रैगन विमान का संचालन भी कर रहे हैं. उनके साथ नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और इस मिशन की कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital