बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
By Shubhra Rai
Virat Kohli/IND vs AUS
WTC Final IND vs AUS: ‘वर्ल्ड चैंपियन बनना तो इंडिया भूल ही जाए’.., हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जिस तरह के हाल टीम इंडिया के हैं उसे देखकर उनका जीतना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम है जो अपनी पूरी ताकत और तैयारी के साथ मैदान में कहर बरपा रही है. वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो काफी जल्दी में हैं. चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी कंगारूओं के सामने टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए. या यूं कह लीजिए आईपीएल 2023 में मशगूल भारतीय खिलाड़ियों और बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया को हल्के में लेने की भूल कर दी.
‘भारत में जब IPL जारी था तो उधर सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई टीम…’
दरअसल, भारत में जब IPL 2023 की धूम थी तब कई धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने टीम आईपीएल को छोड़ टीम के कैंप के साथ जुड़ना मुलाजिम समझा. कंगारू गेंदबाजों का सारा फोकस इस बात पर था कि भारत के किस बल्लेबाज को किस लाइन पर गेंद करनी है? किसकी कमजोरी क्या है ? और किसे कैसे फंसाना है? खास बात ये है कि वो इसमें कामयाब भी हुए और भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ ही तोड़ दी.
क्या बीसीसीआई कर रहा लापरवाही?
ये मौका था 10 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने का. ये मौका था आईसीसी ट्रॉफी पर एक बार फिर कब्जा जमाने का. मगर शायद इन बड़ी-बड़ी बातों से टीम इंडिया और बीसीसीआई को शायद कुछ खास फर्क नहीं पड़ता. शायद इसलिए आईपीएल के कारण चंद दिनों की तैयारी के साथ टीम इंडिया इंग्लैंड के ओवल मैदान में ऑस्ट्रेलिया के सामने अपनी फजीहत कराने के लिए मैदान में उतर गई.
बड़ी मुश्किल से पिच कंडीशन का हवाला देकर भारतीय क्रिकेट फैंस ने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को नजरअंदाज किया. फैंस को उम्मीद थी कि जिस पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया. वहां भारतीय बल्लेबाज भी हमला बोलेंगे. मगर जब बारी भारतीय बल्लेबाजों की आई तो गेंदबाज उन पर हावी नजर आए. पहले रोहित, फिर गिल, पुजारा भी जम ना सके, विराट से उम्मीद थी पर वो भी कहां टिक सके. एक के बाद एक भारतीय टॉप ऑर्डर के जितने भी बड़े नाम थे, उन्होंने WTC Final की पहली पारी में दम तोड़ दिया. नतीजा अब सबके सामने हैं. टीम इंडिया की हालत खराब है. अब इसे बीसीसीआई की लापरवाही समझें यहां टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन लेकिन एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट में भारत का फ्लॉप शो जारी है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…