दुनिया

पत्नी और बेटी का करेंगे रेप- सिख रेस्तरां मालिक को खालिस्तानी समर्थकों ने फिर दी धमकी

लंदन में एक सिख रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं. परिवार का दावा है कि सोशल मीडिया पर खालिस्तान आंदोलन के बारे में एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें लगातार ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं.

खालसा वोक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तब हो रहा है जब पुलिस ने बार-बार सुरक्षा का आश्वासन दिया है. रेस्तरां मालिक के परिवार पर तीन हमले हुए हैं और वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं रहे हैं.

यह हमला कुछ खालिस्तान समर्थक समूहों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग की इमारत से तिरंगा नीचे उतारने की कोशिश के बाद हुआ था. भारत ने अपना कड़ा विरोध जताने के लिए ब्रिटेन के सबसे वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया था. हरमन ने तब एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे दो दिनों में दो मिलियन व्यूज लोगों ने देखा था. इसके बाद अपमानजनक कॉल, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और उनके और उनके परिवार को धमकियां मिलने लगीं.

ये भी पढ़ें: क्या हम मर जाएंगे तब पुलिस एक्शन लेगी?- खालिस्तानी समर्थकों से मिल रही धमकी के बाद सिख रेस्तरां के मालिक ने लगाई गुहार

हरमन ने कहा कि वीडियो के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली और उनके रेस्तरां पर हमला किया गया. हमलावरों ने वीडियो को हटाने की मांग की और कहा कि प्रो-खालिस्तान नारे लगाओ, भारतीय ध्वज जलाओ, या फिर मौत मिलेगी.

पत्नी और बेटी को रेप की धमकी

रेस्तरां मालिक ने कहा कि उनकी पत्नी और उनकी बेटी को रेप की धमकियां भी मिलीं. बिटर विंटर के अनुसार, उन्होंने कहा, “हमारा पता ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया था और बलात्कार और उन्हें मारने की धमकियां दी जा रही थीं.” बता दें कि पिछले महीने यूके में भारतीय प्रतिष्ठान पर हुए हमले में खालिस्तानी समर्थकों ने पश्चिम लंदन में स्थित हैमरस्मिथ में एक पंजाबी रेस्तरां को निशाना बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

57 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

42 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

50 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

57 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago