बिजनेस

PMLA कानून के दायरे में आएंगे CA, CS , जेल जाने की भी आ सकती है नौबत

CA, CS And Cost Accountants Are under PMLA : वित्त मंत्रालय ( Ministry of finance ) ने नोटिफिकेशन जारी कर एंटी मनी लॉन्डरिंग कानून का दायरा बढ़ा दिया. जारी PMLA  नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर CA, CS, ICWA  अपने किसी क्लाइंट के लिए सेलेक्टेड वित्तीय सौदे करते हैं तो वो प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कानून के दायरे में आएंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि अब कंपनियां, लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप या ट्रस्ट बनाने, खोलने, चलाने पर ये प्रोफेशनल्स PMLA के दायरे में आएंगे.

कब PMLA के दायरे में आएंगे CA और CS –

नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर CA और CS  अपने किसी क्लाइंट के लिए अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री करेगें तब भी PMLA कानून लागू होगा. क्लाइंट के धन, संपत्ति और सिक्योरिटीज का देखभाल करने पर भी PMLA कानून लागू होगा. कंपनियों के कामकाज के लिए पैसे जुटाने पर भी PMLA कानून लागू होगा. हालांकि वकीलों को फिलहाल इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है. इस नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद उन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरीज और कॉस्ट अकाउंटेंट की चिंता बढ़ गई है जो अपने क्लाइंट्स के लिए कंपनियां खोलने जैसी गतिविधियों में सक्रिय रुप से भाग लेते थे क्योंकि अब एंटी मनी लॉन्डरिंग कानून PMLA के दायरे में आएंगे. इतना ही नहीं अगर उनका क्लाइंट मादक पदार्थों से जुड़ा पाया गया तो नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रापिक सबस्टेंस एक्ट के तहत 10 साल की सजा प्रोफेशनल्स को होगी

ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के अजय बंगा संभालेंगे वर्ल्ड बैंक की कमान, चुने गए प्रेसीडेंट

क्यों सरकार ने उठाया ये कदम-

दरअसल लगातार बढ़ती शेल कंपनियां सरकार का सिरदर्द बनती जा रही है. काले धन को सफेद करने के मकसद से खोली जाने वाली ये कंपनियां सरकार की चिंता का सबब बनती जा रही है. सबसे खास बात ये है कि इन कंपनियों में ओनरिशप की मल्टीलेयरिंग होने से असली मालिक तक पहुंचने में एजेंसियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. हाल ही में जांचों में इस तरह की कंपनियों में प्रोफेशनल्स का हाथ सामने आया है जिसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया है.

सरकार उम्मीद करती है कि अब फाइनेंस प्रोफेशनल्स सौदे करने से पहले सौदों का असली मकसद और फंड का सोर्स वगैरह पता करने या साफ शब्दों में कहे तो पूरा रिकॉर्ड रखना होगा. वहीं प्रोफेशनल्स का कहना है कि वो ऑलरेडी संसद द्वारा पारित नियमों के अधीन हैं ऐसे में सरकार को इस तरह का आदेश पारित करने की जरूरत क्यों पड़ी .

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

32 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago