Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘हम क्या चाहते हैं आजादी…पाकिस्तान से लेंगे आजादी’, PoK में प्रदर्शन के बीच जमकर लग रहे हैं आजादी के नारे

PoK के लोग सस्ती बिजली और गेहूं के आटे की कीमतों में छूट के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन से डरी पाकिस्तान सरकार सभी मांग मानने को तैयार हो गई है. पीओके को पाकिस्तान आजाद जम्मू कश्मीर कहता है.

Protest In PoK

पीओके में प्रदर्शन.

Protest In PoK: पीओके में महंगाई और गेहूं के आटे की कीमतों में छूट की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने पाकिस्तान सरकार की नींद उड़ा दी है. पीओके में प्रदर्शनकारी पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. गाड़ियों को आग के हवाले कर रहे हैं. इन सबके बीच प्रदर्शन के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें प्रदर्शनकारी आजादी के नारे लगा रहे हैं.

आजादी के नारे लगा रहे प्रदर्शनकारी

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘ ‘इसका फैसला हम करेंगे…हम क्या चाहते आजादी…पाकिस्तान से लेंगे आजादी.’ इसके अलावा एक अन्य वीडियो में लोग पुलिसकर्मियों को मारते हुए दिखे थे. हालांकि पुलिस की ओर से लोगों पर सीधे फायरिंग की गई है. इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

बैकफुट पर आई सरकार

पीओके के लोग सस्ती बिजली और गेहूं के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. गुरिल्ला युद्ध से डरी पाकिस्तान सरकार सभी मांग मानने को तैयार हो गई है. पीओके को पाकिस्तान आजाद जम्मू कश्मीर कहता है. यहां के कथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि सरकार बिजली और गेहूं की कीमतों में छूट देने को तैयार है.

यह भी पढ़ें- PoK में आजादी की मांग को लेकर हालात बेकाबू…एक पुलिसकर्मी की मौत, 90 घायल, मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

अनवारुल हक ने आश्वासन देते हुए कहा, ‘सरकार ने अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के साथ बातचीत की और हम एक समझौते पर पहुंचे, जिसे लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.’ बिजली पर भारी भरकम टैक्स के खिलाफ मीरपुर में शनिवार को दूसरे दिन हिंसक प्रदर्शन के बाद वह डिमांड पूरी करने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital