दुनिया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार, हंगामे के बीच सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुई पुलिस

South Korea: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह महाभियोग का सामना कर रहे थे और इससे पहले भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, लेकिन उनके समर्थकों के हंगामे के कारण गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी.

इतिहास में पहली बार कोई राष्ट्रपति गिरफ्तार

बुधवार सुबह सैकड़ों पुलिसकर्मी राष्ट्रपति यून के आवास पर पहुंचे थे. वह कई हफ्तों से अपने निजी सुरक्षा बल के साथ वहां मौजूद थे. राष्ट्रपति यून दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.

सीढ़ी के जरिए घर में दाखिल हुई पुलिस

न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, पुलिस ने राष्ट्रपति के घर में घुसने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया. फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद यून ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चल रही जांच अवैध है. उन्होंने कहा कि उन्होंने सीआईओ के सामने पेश होने का निर्णय लिया ताकि कोई हिंसा न हो.

महाभियोग का करना पड़ा सामना

दरअसल, 3 दिसंबर की रात को यून ने अचानक मार्शल लॉ लागू कर दिया था, जिस कारण वह विवादों में आ गए. उनके खिलाफ सियोल की कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया था. इसके बाद 14 दिसंबर को उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ा. यह पहली बार था जब किसी राष्ट्रपति के  खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया. यून को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह पुलिस के सामने नहीं आए.

यह भी पढ़ें- सोने की खदान में फंसे 100 मजदूरों की मौत, अभी भी 500 मजदूर फंसे, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

यून ने जब मार्शल लॉ लागू किया, तो उन्होंने संसद में विशेष बल और हेलिकॉप्टर भेजे थे. हालांकि, विपक्षी सांसदों और उनकी पार्टी ने उनके इस आदेश को अस्वीकार किया और उन्हें यह फैसला वापस लेने के लिए मजबूर किया. हाल ही में, न्याय मंत्रालय ने पुष्टि की कि यून पहले दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति हैं, जिन पर पद पर रहते हुए देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है. उन्होंने उत्तर कोरिया समर्थित ताकतों के खिलाफ आपातकालीन मार्शल लॉ का ऐलान किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago