चुनाव

अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी आतंकी कर सकते हैं हमला, खुफिया एजेंसियों ने Delhi Police को किया अलर्ट

Arvind Kejriwal: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल गरम है, और इसी बीच खुफिया एजेंसियों ने एक गंभीर अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला हो सकता है. यह हमला पंजाब से जुड़े खालिस्तानी आतंकियों द्वारा किया जा सकता है. इस सूचना के बाद अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की गई है.

खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को इस खतरे के बारे में सूचित किया है और बताया है कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का पता चला है. पुलिस को अधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

केजरीवाल को मिली है जेड प्लस सुरक्षा

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को फिलहाल Z प्लस सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन इस तरह के अलर्ट के बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है.

पहले भी हो चुके हैं हमले

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं. 2019 में सुल्तानपुरी में उनके रोड शो के दौरान एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा था. इससे पहले, 2018 में किसी ने दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंका था.

यह भी पढ़ें- “साड़ी, कंबल, सोने की चेन…”, आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज FIR को लेकर भड़के Arvind Kejriwal, बीजेपी पर लगाए ये गंभीर आरोप

2016 में एक व्यक्ति ने उनके ऊपर जूता फेंका था, जबकि लुधियाना में उनके काफिले पर हमला हुआ था. 2014 में भी कई हमले हुए थे, जिनमें उनके ऊपर स्याही फेंकने और उनके काफिले पर हमला शामिल था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago