व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान पीएम मोदी और जो बाइडेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय भोज में शामिल हुए. स्टेट डिनर की मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन ने किया. स्टेट डिनर में भारतीय व्यजंन से लेकर विदेशी डिशेज शामिल थीं. जिसमें मैरीनेटेड मिलेट से लेकर ग्रिल्ड कॉर्न कर्नेल सैलेड मेन्यू में सबसे खास थे. स्टेट डिनर में करीब 400 मेहमान शामिल हुए. विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजित डोवाल, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, भारतीय उद्योपति मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, उद्योगपति आनंद महिन्द्रा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और उनकी पत्नी अनु नडेला, भारतीय-अमेरिकी बिजनेस एक्जीक्यूटिव इंदिरा नूई के अलावा अन्य दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं.
डिनर के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी से मजाक करते हुए भी नजर आए. जो बाइडेन ने अपने दादा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके दादा अक्सर कहा करते थे कि अगर आपके गिलास में शराब नहीं है तो आपको अपने बाएं हाथ से टोस्ट करना चाहिए. इसके बाद बाइडेन ने कहा कि आप लोगों को लग रहा होगा कि मैं मजाक कर रहा हूं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. राष्ट्रपति ने ये भी कहा, हम दोनों शराब नहीं पीते हैं, जिसके बाद वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे.
यह भी पढ़ें- वाराणसी: एलआईयू इंस्पेक्टर के खिलाफ सहकर्मी की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, धन उगाही, मारपीट और धमकी देने का आरोप
पीएम मोदी के लिए आयोजित किए गए स्टेट डिनर में उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए. डिनर को लेकर एक थीम भी रखी गई थी. जिसके तहत टेबल को तिरंगे के रंगों की तरह हरे और केसरी रंगों के फूलों से सजाया गया था. वहीं पीएम मोदी के वेजिटेरियन होने का खास ख्याल डिनर में रखा गया. मेन्यू में टैंगी एवाकाडो सॉस, स्टफ्ड पोर्टोबेल्लो मशरूम, क्रीमी सैफरॉन, लेमन डिल योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक, समर स्कावशेश, मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कॉर्न कर्नल सलाद, कंप्रेस्ड वाटरमेलन, इन्फ्यूस्ड रिसोट्टो और इनफ्यूस्ड स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक शामिल था.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…