Ram Charan Daughter
Ram Charan Daughter: तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना पहली बार अपने नवजात बच्ची के साथ मीडिया के सामने आए. लेकिन दंपती ने मीडिया को बच्चे का चेहरा दिखाने से इनकार कर दिया. हालांकि, राम चरण ने कंबल में लिपटे बच्चे को आराम से पकड़कर तस्वीरें खिंचवाईं. फोटो-ऑप के बाद, राम चरण ने अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मैं दुनियाभर से अपने प्रशंसकों से मिली प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं को नहीं भूल सकता. मैं उनसे और कुछ नहीं मांग सकता. आपका आशीर्वाद हमेशा मेरी बेटी के साथ रहेगा.”
बता दें कि इसी हफ्ते उपासना ने अपने पहली बच्ची को जन्म दिया है. अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि परिवार ने बच्चे के लिए क्या नाम तय किया है. उन्होंने कहा, “हमारी परंपरा के अनुसार, मैं अपनी बेटी के 21वें दिन सभी को उसका नाम बताऊंगी.” एक्टर राम चरण ने कहा कि मेरी बेटी बिल्कुल मेरी तरह दिखती है.
यह भी पढ़ें: Adipurush: डायलॉग्स बदलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘आदिपुरुष’ ने तोड़ा दम, 7वें दिन केवल इतनी हुई कमाई
इससे पहले, उपासना ने दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जल्दबाजी करने के बजाय अपनी शर्तों पर माता-पिता बनने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की. बता दें कि साल 2014 में उपासना की एक्टर राम चरण से शादी हुई थी. उन्होंने कहा,”यह हमारा आपसी निर्णय था. एक कपल के रूप में, हमने अपने ऊपर दबाव नहीं आने दिया, चाहे वह समाज से हो, हमारे परिवार से या बाहरी लोगों से. यह हमारे रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहता है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूं और बहुत गर्वित भी हूं कि मैंने मां बनने का फैसला तब किया जब हम चाहते थे, न कि तब जब समाज चाहता था. इसलिए, हमारी शादी के दस साल बाद, हमने अब एक बच्चा पैदा करने का फैसला किया है और मुझे लगता है यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि हम दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, हम दोनों आर्थिक रूप से सुरक्षित हैं और हम अपने बच्चों की देखभाल खुद कर सकते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…