खेल

IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से बाहर, क्या शुरू होगा बदलाव का दौर?

IND VS WI: बीसीसीआई ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा कर दी. इस घोषणा के साथ ही टीम मैनेजमेंट ने बदलाव के दौर की शुरुआत की. अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है. हाल ही में डब्ल्यूटीसी फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की आलोचना हो रही है. वहीं युवा शीर्ष क्रम के बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकती है.

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल और मुकेश कुमार को 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होने वाले भारत के आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए चयन समिति द्वारा घोषित टीम में, जो भारत के 2023-25 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरूआत का भी प्रतीक है, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली. गायकवाड़ और जयसवाल को शामिल करने के फैसले को भारतीय टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावित शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. टेस्ट श्रृंखला के बाद होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए रुतुराज और मुकेश टीम का हिस्सा होंगे, इसमें संजू सैमसन दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज विकल्प के रूप में शामिल होंगे. भारत को पांच टी20 मैच भी खेलने हैं और इसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से बाहर

टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा को एक बार फिर टीम मैनेजमेंट ने बाहर का रास्ता दिखाया है. इसकी सबसे बड़ी वजह है डब्ल्यूटीसी फाइनल में पुजारा का फ्लॉप शो. इस दिग्गज बल्लेबाज के बल्ले से दोनों पारियों में रन नहीं आए.

ये भी पढ़ें: ODI WC 2023: “सरकार तय करेगी भारत जाना है या नहीं”, PCB के इस बयान ने मचाई हलचल

वेस्टइंडीज दौरे पर ये होगी टीम

टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार…

Amit Kumar Jha

Recent Posts

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

8 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

10 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

30 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

31 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

53 minutes ago