Strait of Hormuz Iran Attack: अमेरिका और ईरान के बीच मिडल-ईस्ट में जारी तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. ईरान और अमेरिका के बीच चल रही अप्रत्यक्ष जंग अब होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हिंसक मोड़ ले चुकी है. ताजा घटना में ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) की गनबोट्स ने ओमान के पास एक विशाल कंटेनर शिप को निशाना बनाया है. बता दें कि इस हमले (Iran IRGC Attack) के बाद वैश्विक व्यापार के इस सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर युद्ध के बादल और गहरे हो गए हैं.
यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 15 समुद्री मील की दूरी पर हुई. जहाज के कप्तान ने बताया कि IRGC की गनबोट्स ने अचानक उनके जहाज को घेर लिया और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी.
नुकसान: ताबड़तोड़ फायरिंग में जहाज के कंट्रोल रूम को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे जहाज के नेविगेशन में समस्या आई है.
राहत की बात: गनीमत यह रही कि हमले में किसी क्रू सदस्य को चोट नहीं आई और जहाज पर आग लगने जैसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई.
होर्मुज में हुए इस हमले का असर कूटनीतिक गलियारों में भी दिख रहा है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा फिलहाल टाल दिया गया है. दरअसल, पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का दूसरा दौर होना था, लेकिन ईरान द्वारा अमेरिकी प्रस्तावों पर कोई जवाब न देने और समुद्र में हमले तेज करने के बाद सस्पेंस बढ़ गया है. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत का भविष्य अब अधर में है.
यह भी पढ़ें: ‘निर्दोषों की मौत भुलाई नहीं जाएगी’, पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का संकल्प
खाड़ी में तनाव इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि दो हफ्ते का सीजफायर (युद्धविराम) अब खत्म होने वाला है. ईरान के सरकारी मीडिया IRIB ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुँच चुका है. दूसरी तरफ, अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि अगर होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले नहीं रुके, तो वह अपनी सैन्य उपस्थिति और आक्रामक कर सकता है. पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी बड़ी घटना है जब किसी शिप को निशाना बनाया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…
अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…
Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…