दुनिया

Syria: कई शहरों पर कब्जे के बाद दमिश्क की ओर बढ़ रहे विद्रोही, विशेष विमान से भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद

सीरिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं, जहां विद्रोहियों ने एक के बाद एक प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है. अब होम्स, एक महत्वपूर्ण शहर, विद्रोहियों के नियंत्रण में आ गया है और वे दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं. यह घटनाक्रम सीरियाई सेना के कमजोर पड़ने और विद्रोही ताकतों के बढ़ते प्रभाव का संकेत है.

विशेष विमान से भागे राष्ट्रपति

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति बशर अल-असद एक विशेष विमान से अज्ञात स्थान की ओर रवाना हो चुके हैं. इस बीच, दमिश्क में अराजकता का माहौल है. हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का आलम है, जहां असद समर्थक अपने देश छोड़ने की कोशिशों में जुटे हैं.विद्रोहियों ने होम्स पर कब्जा करने के बाद जश्न मनाया, और असद चला गया, होम्स आजाद है के नारे लगाए. वहां की सड़कों पर हजारों लोग उमड़े और सीरियाई राष्ट्रपति के पोस्टर फाड़कर उत्सव मनाया. इस दौरान गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दीं.

दश्मिक की ओर बढ़ रहे विद्रोही

होम्स पर कब्जा असद शासन के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है. यह शहर सीरिया के तटीय क्षेत्रों को राजधानी दमिश्क से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है. विद्रोहियों के हाथों में होने से अब दमिश्क से तटीय क्षेत्र का संपर्क कट चुका है, जो असद के अलावी समुदाय और रूस के नौसैनिक अड्डे के लिए महत्वपूर्ण था. इससे पहले, विद्रोहियों ने हमा, अलेप्पो और दारा जैसे बड़े शहरों पर कब्जा किया था, और अब वे दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं. यह स्पष्ट हो चुका है कि सीरिया में राष्ट्रपति असद की सरकार की सत्ता संकट में है, और कई विदेशी अधिकारियों का मानना है कि उनकी सरकार कुछ ही दिनों में गिर सकती है.

सैनिक भी कर रहे विद्रोह

विद्रोहियों की सैन्य गतिविधियां दमिश्क के उपनगरों में भी बढ़ गई हैं, जहां विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. लोग असद शासन के प्रतीकों को नष्ट कर रहे हैं, और कई सैनिक भी अब विरोधियों के साथ खड़े हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘सीरिया जाना खतरे से खाली नहीं’, भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी की Travel Advisory, जानिए वजह

विदेशी रिपोर्टों के अनुसार, दमिश्क में स्थिति बहुत गंभीर हो गई है, और अब सरकार के पास केवल तीन प्रांतीय राजधानियों पर ही नियंत्रण रह गया है – दमिश्क, लताकिया और टार्टस. लोग अब राजधानी में जरूरी सामान इकट्ठा करने लगे हैं और कुछ दुकानों में अत्यधिक मूल्य पर सामान बेचा जा रहा है. विदेशी अधिकारियों के मुताबिक, सीरिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, असद की सरकार का पतन निकट ही हो सकता है, और विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) का खतरनाक इरादा देश को और भी अस्थिर कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

42 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

52 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

53 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago