मनोरंजन

खूबसूरत एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए मीलों दूर पैदल चले गए थे धर्मेंद्र, 1-2 नहीं, 40 बार देख डाली थी फिल्म

Yadon Me Dharmendra: 80-90 के दशक में कई सितारे आए और चले गए लेकिन कुछ ऐसे हैं जिनकी छाप आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. इन्हीं में से एक सितारे ही मैन धर्मेंद्र है. सिनेमा जगत के सबसे हैंडसम हीरोज में से एक धर्मेंद्र का नाम शामिल है. एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. आज वो हम सबको छोड़कर चले गए लेकिन उनकी यादें अभी भी जिंदी हैं.

कहा जाता है कि एक्टर के चार्म से कोई भी नहीं बच पाता था. वो इतने हैंडसम थे कि लड़किया उनपर लट्टू हो जाती थी. हम आपको एक किस्सा शेयर करने जा रहे है जो उनकी फेवरेट एक्ट्रेस से जुड़ा है. आइए जानते हैं आखिर कौन है वो टॉप एक्ट्रेस?

मिलों दूर पैदल चले गए थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था उस दौर में वह एक ऐसी एक्ट्रेस के दीवाने थे जिनका देवानंद के साथ काफी नाम जुड़ा था. वह इस एक्ट्रेस के इस कदर दिवाने थे कि उन्होंने उनकी एक झलक पाने के लिए मीलों दूर का रास्ता पैदल ही तय कर लिया था. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों और अंदाज से बॉलीवुड में ऐसी छाप छोड़ी कि उन्हें फिल्मी दुनिया का ‘He Man’ भी कहा जाता है.

यूं तो धर्मेंद्र के लाखों लोग दीवाने है जो उनके हर अंदाज पर फिदा है लेकिन वह खुद कभी एक एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा थे. लेकिन वह ‘श्रीदेवी’ या ‘हेमा मालिनी’ नहीं बल्कि कोई और है.

धर्मेंद्र इस एक्ट्रेस के थे दिवाने

जब धर्मेंद्र कपिल शर्मा के शो में आए थे तो उस दौरान कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि आपके तो सभी दीवाने हैं लेकिन क्या आप किसी के दीवाने रहे हैं जिसके लिए आप कुछ भी कर जाया करते थे? इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने कहा था कि हां मैं कॉलेज के दिनों में एक्ट्रेस सुरैया का बहुत बड़ा फैन हुआ करता था. उनकी फिल्म ‘दिल्लगी’ जब लगी थी तो किसी न किसी बहाने शहर जाकर मैं वो फिल्म देख लिया करता था.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पैसे चाहिए….’, वो फिल्म जिसके 1 सीन के लिए बॉबी देओल ने धर्मेंद्र से मांग लिए थे पैसे, जानें वजह

40 बार देख डाली थी उनकी फिल्म

उन्होंने आगे कहा था कि मैं उनकी फिल्म ‘दिल्लगी’ देखने के लिए 40 बार जाता था. सुरैया को देखने के लिए मैं कुछ भी कर सकता था लेकिन जब मैं फिल्म लाइन में आया तब उन्हें बहुत करीब से देखने को मिला और मैं उस दिन बहुत खुश था. धर्मेंद्र ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था कपिल मैं तुम्हें क्या बताऊं, सुरैया बहुत खूबसूरत थीं और उनकी खूबसूरती पर मैं ही नहीं देश के सभी लड़के मरते थे.

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर

धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर मैग्जीन के टैलेंट शो में हिस्सा लिया और पंजाब से मुंबई आए. उन्होंने ये कॉन्टेस्ट जीत लिया और उन्हें पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे मिली लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही. इसके बाद धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोला’ और ‘शबनम’ आई. इसके बाद धर्मेंद्र ने ‘जुगनी’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. इसके बाद धर्मेंद्र ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘यमला पगला दिवाना’ जैसी सुपरहिट फिल्में की.

-भारत एक्सप्रेस 

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

31 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago