दुनिया

सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का विमान पहुंचा रूस, पुतिन ने शरण देने का किया ऐलान

सीरिया पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद एक विशेष विमान से अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए थे, अब उन्होंने रूस में शरण ली है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरियाई राष्ट्रपति को उनके परिवार समेत शरण दी है. इससे पहले ये कहा जा रहा था कि असद का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद रडार से गायब हो गया था, इसलिए वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

दमिश्क पर विद्रोहियों का कब्जा

सीरिया में पिछले 11 दिनों से विद्रोही गुटों और सरकार की सेना के बीच संघर्ष जारी था, और रविवार को विद्रोही सैनिकों ने राजधानी दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया. इस दौरान विद्रोहियों ने सड़कों पर गोलीबारी कर अपनी जीत का जश्न मनाया.

मॉस्को पहुंचा विमान

फ्लाइट ट्रैकर से मिली जानकारी के मुताबिक, बशर अल-असद का विमान सीरिया के लताकिया से उड़ान भरकर मास्को पहुंचा. फ्लाइटरडार वेबसाइट के अनुसार, रविवार (8 दिसंबर) को एक रूसी सैन्य विमान लताकिया से उड़कर मॉस्को पहुंचा.

यह भी पढ़ें- ‘बगदादी का करीबी…बशर अल-असद का सबसे बड़ा दुश्मन’, जानें, कौन है Syria में तख्तापलट के पीछे का मास्टरमाइंड

राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा

रूस ने पुष्टि की है कि असद ने सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का आदेश दिया और इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. रूस सीरिया के लताकिया प्रांत में स्थित हमीमिम एयर बेस का संचालन करता है, जिसे उसने विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले करने के लिए इस्तेमाल किया है. सीरिया की सेना ने भी असद के देश छोड़ने की पुष्टि की और कहा कि अब राष्ट्रपति की सत्ता समाप्त हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

3 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

10 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

19 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

20 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago