दुनिया

Pakistan Bomb Blast: खैबर पख्तूनख्वा के वजीरिस्तान में आतंकी हमला, 11 मजदूरों की मौत

Pakistan Bomb Blast: अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में 11 मजदूर मारे गए हैं. इन इलाकों में आदिवासियों का बसेरा है. बताया गया कि आतंकियों ने शनिवार देर रात शावल तहसील में गुल मीर कोट के पास मजदूरों को ले जा रहे वाहन को उड़ा दिया. विस्फोट में 11 मजदूरों की मौत हो गई.

एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि लापता श्रमिकों की पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी है. पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने हमले की निंदा की है. जिसमें निर्दोष मजदूरों की जान चली गई.

यह भी पढ़ें: Pakistan Shireen Mazari: पाक सेना के खिलाफ बोला तो पूर्व मंत्री की बेटी को ‘नाइट ड्रेस’ में उठा ले गई पुलिस

उन्होंने कहा, “उत्तरी वज़ीरिस्तान में आतंकवादी हमले के बारे में जानकर दिल दहल गया, जिसमें 11 निर्दोष मजदूरों की जान चली गई. हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. इस बीच, इससे पहले शनिवार को ऊपरी दक्षिण वजीरिस्तान की माकिन तहसील में बदमाशों द्वारा उनके वाहन पर रॉकेट दागे जाने के बाद बम निरोधक दस्ते के चार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago