दुनिया

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव गहराया, Tesla की दो प्रीमियम कारें चीन के बाजार से हुईं बाहर

Tesla China Sales Halt: अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने चीन में टेस्ला की दो प्रीमियम कारों की बिक्री रोकने का फैसला किया है. यह कदम ऐसे समय पर आया है जब चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 125% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. टेस्ला की वेबसाइट से Model S और Model X के ऑर्डर का विकल्प हटा दिया गया है. ये दोनों मॉडल अमेरिका के कैलिफोर्निया प्लांट में बनते हैं और चीन में सीमित संख्या में ही बिकते थे, क्योंकि ये टेस्ला के सबसे महंगे वेरिएंट्स में से हैं.

टैरिफ को माना जा रहा कारण

हालांकि टेस्ला ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि 125% इम्पोर्ट टैरिफ ही इसकी मुख्य वजह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में इन मॉडल्स की बिक्री पहले से ही सीमित थी, और नए टैरिफ के बाद इनकी कीमतों में भारी इज़ाफा हो जाता, जिससे बिक्री और गिरने की आशंका थी.

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर की बढ़ती आग

डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका ने चीन पर कई टैरिफ लगाए हैं. रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल तक अमेरिका ने चीन पर 145% तक का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था. इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका से आने वाले सामानों पर 125% टैरिफ लागू कर दिया.

कैसे बढ़ा विवाद?

2 अप्रैल को ट्रम्प प्रशासन ने चीन, भारत समेत 60 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी. उस समय अमेरिका ने चीन के 67% टैरिफ के जवाब में 34% टैरिफ लगाया था. चीन ने भी पलटवार करते हुए 34% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया. इसके बाद दोनों देशों ने दो बार टैरिफ और बढ़ाए.

टैरिफ पर अस्थायी रोक

हाल ही में 10 अप्रैल को ट्रम्प ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की अस्थायी रोक का ऐलान किया, लेकिन चीन पर पहले से लगे टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया. इसके चलते दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर और तेज हो गया है.


इसे भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए Apple ने भारत से अमेरिका पहुंचाए 15 लाख iPhones, एयरलिफ्ट ऑपरेशन से सबको चौंकाया


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

36 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

46 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago