एपल कंपनी
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple में काम करने वाले तेलुगू कर्मचारियों को अचानक से अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है. कंपनी के प्रबंधन ने 185 कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय कंपनी द्वारा यूएस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IRS) की एक जांच के बाद लिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि IRS की जांच में यह पता चला कि कुछ कर्मचारियों ने Apple के “Apple Matching Gifts Program” का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, जिससे टैक्स चोरी का मामला सामने आया. इस घोटाले का हिस्सा पाए जाने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को अपनी नौकरी खोनी पड़ गई.
आरोप है कि कर्मचारियों ने Apple के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) प्रोग्राम का दुरुपयोग किया. यह प्रोग्राम कर्मचारियों को चैरिटी में दान करने के बाद कंपनी से मैचिंग डोनेशन प्राप्त करने की अनुमति देता है.
यूएस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, कुछ कर्मचारियों ने इस प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल किया और टैक्स चोरी के लिए इसका लाभ उठाया.
Apple ने इस मामले में कड़ा एक्शन लिया और उन कर्मचारियों से इस्तीफा देने को कहा, जो इसमें शामिल थे, या फिर उन्हें टर्मिनेशन का सामना करना पड़ा. इसके बाद लगभग 185 तेलुगू कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी. इनमें सीनियर मैनेजर से लेकर एंट्री-लेवल कर्मचारियों तक शामिल थे.
इस घटना को लेकर तेलुगू एसोसिएशनों ने चिंता जाहिर की है. उनका मानना है कि इस मामले के कारण पूरी समुदाय की छवि पर असर पड़ा है. इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. तेलुगू एसोसिएशन कंपनी के निर्णय से खफा हो गई हैं.
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…