दुनिया

इस अफ्रीकी देश में क्या स्पेस से ISRO का मलबा गिरा? उड़ रही 100 अरब डॉलर मुआवजे की अफवाह, जानें सच्चाई

Space Junk Kenya: हाल ही में एक अफ्रीकी देश में आसमान से एक ऐसी चीज आकर गिरी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह अंतरिक्ष से ISRO का मलबा गिरा. हालांकि, कई दिनों बाद अब इसकी सच्चाई सामने आई है.

यहां बात हो रही है अफ्रीकी देश केन्या के मकुएनी जिले के मुकुकू गांव में देखे गए मलबे की, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मलबा है. इसके साथ ही यह अफवाह भी उड़ी कि केन्या की सरकार भारत से 100 बिलियन डॉलर का मुआवजा मांगने की तैयारी कर रही है.

केन्या की स्पेस एजेंसी ने क्या कहा

अब केन्या स्पेस एजेंसी (KSA) ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर जो दावे फैलाए जा रहे हैं, वे गलत हैं. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि केन्या सरकार ने भारत से मुआवजा मांगने का कोई कदम नहीं उठाया है. इसके अलावा, KSA ने इस बात की भी पुष्टि की कि वे मकुएनी जिले में गिरने वाले इस अंतरिक्ष मलबे की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वे इस वस्तु को किसी अंतरिक्ष मिशन से जोड़ने का निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं.

मुआवजे की मांग की बातें निराधार

KSA के कार्यवाहक महानिदेशक, ब्रिगेडियर हिलेरी किपकोसगे ने स्पष्ट किया कि न तो केन्या के विदेश मंत्रालय, न ही केन्या की स्पेस एजेंसी या सरकार की कोई अन्य इकाई ने भारत से मुआवजे की मांग का कोई बयान जारी किया है. उन्होंने लोगों को इस प्रकार की अफवाहों से बचने की सलाह दी और कहा कि केवल आधिकारिक घोषणाओं पर विश्वास किया जाना चाहिए.

‘जांच जारी है, कोई अफवाह न फैलाएं’

KSA के अनुसार, वे इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं और जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक जनता को कोई गलत जानकारी प्रसारित करने से बचने की सलाह दी गई है. इस मामले की आगे की जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक की जाएगी.

KSA ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस मामले पर गलत या असत्यापित जानकारी न फैलाएं और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें. एजेंसी ने यह भी कहा कि मामले की जांच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानूनों के तहत की जाएगी.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

27 minutes ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

1 hour ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

2 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

2 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

3 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

3 hours ago