प्रतीकात्मक चित्र
होंडा मोटर्स को सोमवार को 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं. कंपनी की स्थापना संस्थापक होंडा सोइचिरो ने की थी. ऑटोमोबाइल कारोबार शुरू करने का आइडिया उन्हें 1946 में इंपीरियल आर्मी द्वारा वायरलेस रेडियो को पावर देने वाले इंजन को साइकिल में फिट करने से आया. शुरुआत में सोइचिरो ने कुछ इंजन साइकिल में फिट किए और उसे बेचने में सफल रहे. इसके बाद यह आइडिया हिट हो गया और नए ऑर्डर आने लगें. धीरे-धीरे वह 500 से ज्यादा साइकिल बेचने में सफल रहे.
इसके बाद सोइचिरो ने खुद ही इंजन बनाने का निर्णय लिया और 24 सितंबर, 1948 को 34 कर्मचारियों और एक मिलियन येन की पूंजी के साथ जापान के हमामात्सू में होंडा मोटर्स की स्थापना की. इसके बाद होंडा का कारोबार बढ़ता चला गया.
कंपनी ने 1953 में होंडा C-100 बाइक लॉन्च की. कंपनी के वैश्विक पटल पर छाने की शुरुआत अमेरिका में 11 जून, 1959 को कदम रखने के साथ हुई. करीब एक दशक बाद अमेरिका में कंपनी ने चार सिलेंडर वाली होंडा CB-750 लॉन्च की. यह एक सुपरबाइक थी, जिसका इंजन 750 CC का था. इसमें डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट भी दिया था. अपनी खूबियों के कारण इसे 2012 में ‘मोटरसाइकिल ऑफ द सेंचुरी’ का भी खिताब मिला.
इसी दौरान होंडा ने अपने कारोबार का विस्तार बाइक के साथ कार मार्केट में भी शुरू कर दिया. पहले T-360 ट्रक लॉन्च किया गया और फिर S-500 स्पोर्ट्स कार लॉन्च की गई. कंपनी ने 1969 में ही अमेरिका में अपनी पहली कार होंडा N-600 को लॉन्च किया. कंपनी इसी प्रकार नई कारें लॉन्च करती रही. इसके बाद कंपनी ने 1976 में ‘होंडा एकॉर्ड’ को लॉन्च किया. दुनिया के कार बाजार में ये आते ही हिट हो गई. अमेरिका में कई वर्षों तक यह कार टॉप सेलिंग कार रही. फिर 1982 में नॉर्थ अमेरिका में वाहनों का उत्पादन करने वाली पहली कंपनी बनी.
1986 में होंडा ने पहली बार एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट जेट इंजन पर काम करना शुरू किया. 2015 में होंडा जेट को यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) टाइप का सर्टिफिकेट मिला, जिसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को विमानों की डिलीवरी शुरू की. आज के समय में होंडा का नाम दुनिया की शीर्ष कंपनियों में लिया जाता है. कंपनी का कारोबार ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल, पावर प्रोडक्ट्स, मरीन, एविएशन, हाइड्रोजन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है.
ये भी पढ़ें- भारत में सबसे पहले खरीदा Rolls Royce, कूड़ा उठाने के लिए किया इस्तेमाल
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…