Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

साइकिल में इंजन जोड़ने के आइडिया से खड़ी हुई यह कंपनी, आज दुनिया की शीर्ष ऑटोमोबाइल कंपनी में है शुमार

इस कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार बाइक के साथ कार मार्केट में भी शुरू कर दिया. आज कंपनी का कारोबार ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल, पावर प्रोडक्ट्स, मरीन, एविएशन, हाइड्रोजन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है.

प्रतीकात्मक चित्र

होंडा मोटर्स को सोमवार को 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं. कंपनी की स्थापना संस्थापक होंडा सोइचिरो ने की थी. ऑटोमोबाइल कारोबार शुरू करने का आइडिया उन्हें 1946 में इंपीरियल आर्मी द्वारा वायरलेस रेडियो को पावर देने वाले इंजन को साइकिल में फिट करने से आया. शुरुआत में सोइचिरो ने कुछ इंजन साइकिल में फिट किए और उसे बेचने में सफल रहे. इसके बाद यह आइडिया हिट हो गया और नए ऑर्डर आने लगें. धीरे-धीरे वह 500 से ज्यादा साइकिल बेचने में सफल रहे.

खुद ही बनाया इंजन

इसके बाद सोइचिरो ने खुद ही इंजन बनाने का निर्णय लिया और 24 सितंबर, 1948 को 34 कर्मचारियों और एक मिलियन येन की पूंजी के साथ जापान के हमामात्सू में होंडा मोटर्स की स्थापना की. इसके बाद होंडा का कारोबार बढ़ता चला गया.

कंपनी ने 1953 में होंडा C-100 बाइक लॉन्च की. कंपनी के वैश्विक पटल पर छाने की शुरुआत अमेरिका में 11 जून, 1959 को कदम रखने के साथ हुई. करीब एक दशक बाद अमेरिका में कंपनी ने चार सिलेंडर वाली होंडा CB-750 लॉन्च की. यह एक सुपरबाइक थी, जिसका इंजन 750 CC का था. इसमें डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट भी दिया था. अपनी खूबियों के कारण इसे 2012 में ‘मोटरसाइकिल ऑफ द सेंचुरी’ का भी खिताब मिला.

कार मार्केट में भी आजमाया हाथ

इसी दौरान होंडा ने अपने कारोबार का विस्तार बाइक के साथ कार मार्केट में भी शुरू कर दिया. पहले T-360 ट्रक लॉन्च किया गया और फिर S-500 स्पोर्ट्स कार लॉन्च की गई. कंपनी ने 1969 में ही अमेरिका में अपनी पहली कार होंडा N-600 को लॉन्च किया. कंपनी इसी प्रकार नई कारें लॉन्च करती रही. इसके बाद कंपनी ने 1976 में ‘होंडा एकॉर्ड’ को लॉन्च किया. दुनिया के कार बाजार में ये आते ही हिट हो गई. अमेरिका में कई वर्षों तक यह कार टॉप सेलिंग कार रही. फिर 1982 में नॉर्थ अमेरिका में वाहनों का उत्पादन करने वाली पहली कंपनी बनी.

इन सेक्टर में भी कंपनी का एक्सपोजर

1986 में होंडा ने पहली बार एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट जेट इंजन पर काम करना शुरू किया. 2015 में होंडा जेट को यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) टाइप का सर्टिफिकेट मिला, जिसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को विमानों की डिलीवरी शुरू की. आज के समय में होंडा का नाम दुनिया की शीर्ष कंपनियों में लिया जाता है. कंपनी का कारोबार ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल, पावर प्रोडक्ट्स, मरीन, एविएशन, हाइड्रोजन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है.

ये भी पढ़ें- भारत में सबसे पहले खरीदा Rolls Royce, कूड़ा उठाने के लिए किया इस्तेमाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital