दुनिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून (Mohamed Ghassan Maumoon) के साथ द्विपक्षीय चर्चा की. इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की. बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-मालदीव (India-Maldives Bilateral Talks) के व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए संयुक्त दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.

रक्षा मंत्री ने भारत का जताया आभार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मालदीव को उसकी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने, रक्षा उपकरण और संसाधन प्रदान करने में भारत की सहायता की तत्परता को पुनः व्यक्त किया. उन्होंने इस संबंध में नई दिल्ली की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं विकास (SAGAR) के दृष्टिकोण का उल्लेख किया.

रक्षा मंत्री मौमून ने संकट की घड़ी में मालदीव के ‘पहले उत्तरदाता’ के रूप में भारत की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना की. उन्होंने मालदीव में आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रक्षा एवं सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण में मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त किया.

मालदीव सरकार के अनुरोध पर भारत ने मालदीव को रक्षा उपकरण और सामग्री सौंपी. यह सहयोग दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करेगा.


ये भी पढ़ें: हिंदू काउंसिल यूके ने यौन उत्पीड़न गिरोहों की जांच की मांग की, राष्ट्रीय स्तर पर जांच की अपील


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

9 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

12 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

34 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

38 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

53 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago