दुनिया

पनडुब्बी टाइटन में सवार सभी पांच लोगों की मौत, यूएस कोस्ट गार्ड रियर एडमिरल जॉन माउगर ने दी जानकारी

अमेरिकी तटरक्षक बल ने घोषणा की है कि टाइटैनिक के पास खोजकर्ताओं को लापता पनडुब्बी टाइटन का मलबा मिला है. मीडिया को जानकारी देते हुए यूएस कोस्ट गार्ड रियर एडमिरल जॉन माउगर ने कहा कि रिमोट से संचालित वाहन (आरओवी) ने समुद्र तल पर टाइटैनिक से लगभग आधा किलोमीटर दूर टाइटन पनडुब्बी के टेल कोन की खोज की.

माउगर ने कहा, बाद में आरओवी को अतिरिक्त मलबा मिला. उन्होंने कहा, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. सब मरीन का स्वामित्व और संचालन करने वाली अमेरिका स्थित कंपनी ओशनगेट एक्सपीडिशन ने एक बयान में कहा कि उसका मानना है कि टाइटैनिक-बाउंड सब मरीन के पांचों यात्रियों की दुखद मौत हो गई है.

पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की मौत

इन यात्रियों में अरबपति एक्सलोरर हामिश हाडिरंग, फ्रांसीसी एक्सप्लोरर पॉल-हेनरी नार्जियोलेट, एक प्रमुख पाकिस्तानी परिवार के सदस्य शहजादा दाऊद और उसका बेटा सुलेमान दाऊद और ओशनगेट एक्सपीडिशन के सीईओ और टाइटन पायलट स्टॉकटन रश शामिल हैं. एडमिरल जॉन माउगर ने बताया कि रविवार सुबह उत्तरी अटलांटिक में टाइटैनिक के मलबे की ओर गोता लगाने के दौरान पनडुब्बी पूर्वी कनाडा में न्यूफाउंडलैंड के तट से 600 किलोमीटर से अधिक दूर लापता हो गई.

अंतरराष्ट्रीय खोज की टीम लगा रही थी पता

अमेरिकी तटरक्षकों के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय खोज की टीम लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था. अनुमान लगाया गया था कि पनडुब्बी में 96 घंटे का ऑक्सीजन है, जिसके गुरुवार की सुबह तक खत्म होने की उम्मीद थी. जिस क्षेत्र में पनडुब्बी गायब हुई थी, वहां मंगलवार और बुधवार को पानी के भीतर सोनार उपकरणों ने धमाके की आवाजें सुनी थी.

यह भी पढ़ें- Big Success For India: डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट, 68 साल बाद भारत के हिस्से में आई ये सफलता

माउगर ने कहा कि शोर और समुद्र तल पर पनडुब्बी के स्थान के बीच कोई संबंध प्रतीत नहीं होता है. ओशनगेट अभियान ने समुद्र की सतह से 3,800 मीटर नीचे मलबे तक पहुंचने के लिए पनडुब्बी का उपयोग किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago