दुनिया

US 25% Tariff: ट्रंप ने कहा- भारत एक मरी हुई अर्थव्यवस्था है, इंडिया और रूस अपनी इकोनॉमी ले डूबें…मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

US 25% Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक “मृत अर्थव्यवस्था” (Dead Economy) बताया है और कहा है कि अमेरिका उसके साथ बहुत कम व्यापार करता है. उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी तीखी बयानबाजी और तेज़ कर दी है. भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की उनकी धमकी को लेकर दोनों पक्षों के बीच गतिरोध पैदा हो गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए भारत के साथ-साथ उसके पुराने रक्षा और व्यापार साझेदार रूस पर भी हमला बोला. इससे एक दिन पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि रूसी हथियार और ऊर्जा खरीदने पर वह भारत को सजा देंगे.

ट्रंप ने लिखा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, वे मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को नीचे गिरा सकते हैं. हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है. उनके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक.”

भारत-अमेरिका ट्रेड 129 अरब डॉलर से अधिक रहा

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. भारत और अमेरिका ने 2024 में 129 अरब डॉलर से ज्यादा का व्यापार किया. दोनों देशों ने रक्षा, टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में भी रणनीतिक संबंध बनाए हैं. ये काफ़ी हद तक चीन को नियंत्रित करने की साझा इच्छा पर आधारित है.

लेकिन भारत, चीन के बाद मूल्य के हिसाब से रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार भी है और रूस उसके हथियारों का मुख्य स्रोत बना हुआ है. हालांकि भारत ने हाल के वर्षों में फ्रांस, अमेरिका और इजरायल से हथियारों की ख़रीद में विविधता लाने की कोशिश की है.

अप्रैल में मुक्ति दिवस (Liberation Day) पर ट्रंप ने 26 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. हालांकि, 1 अगस्त से लागू होने वाला टैरिफ उससे एक प्रतिशत कम है.

वहीं ट्रंप (Donald Trump) टैरिफ के बाद मोदी सरकार ने बुधवार (30 जुलाई) को कहा कि वह “अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी”. मुंबई स्थित एक्सिस बैंक के विश्लेषकों का अनुमान है कि 25 प्रतिशत टैरिफ का भारतीय निर्यात पर 10 अरब डॉलर का अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा.

कौन जानता है, कल पाकिस्तान भारत को तेल बेचे

इसके अलावा ट्रंप ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ एक समझौते की भी घोषणा की जिसमें  पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को साथ मिलकर विकसीत करने की बात कही गई है.  घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा,  “कौन जानता है, शायद पाकिस्तान किसी दिन भारत को तेल बेचेंगे!”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

31 minutes ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

33 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

2 hours ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

2 hours ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

2 hours ago