दुनिया

ईरान के हमले के बाद Israel ने लेबनान पर तेज किए हमले, हिज्बुल्लाह के फील्ड कमांडर को IDF ने किया ढेर

ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है. दक्षिणी लेबनान में इजरायल को बड़ी कामयाबी मिली है. IDF के हमले में हिज्बुल्लाह का फील्ड कमांडर ढेर हो गया. इस हमले में 2 अन्य लोगों की भी मौत हुई है. लेबनानी सिक्योरिटीज का कहना है कि पिछले 6 महीने में एक हफ्ते की शांति के बाद दोबारा हिंसा बढ़ गई है.

हिज्बुल्लाह का फील्ड कमांडर ढेर

इजरायली सेना ने हमले में मारे गए हिज्बुल्लाह के फील्ड कमांडर को लेकर बताया कि “दक्षिणी शहर ऐन एबेल के पास एक कार पर हमले में मारा गया इस्माइल बाज हिज्बुल्लाह के तटीय क्षेत्र का कमांडर था और इजरायल पर रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइल हमलों की योजना बनाने में शामिल था.” हिज्बुल्लाह ने अपने कमांडर की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है.

हवाई हमले में मारे गए आतंकी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मंगलवार को इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी किया. जिसमें एक चलती गाड़ी पर हवाई हमला करते हुए दिखाया गया. सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी शहर चेहबियाह के पास दो गाड़ियों पर अलग-अलग हमले में हिज्बुल्लाह के 2 आतंकी मारे गए.

फिलिस्तीन में 11 लोगों की मौत

दूसरी ओर गाजा में इजरायली सेना की ओर से की गई कार्रवाई में 11 फिलिस्तानियों की मौत हो गई. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और हमास ने जानकारी दी कि इजरायली सेना की ओर से किए गए हवाई हमले में अल-मगाज़ी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में BSF के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सली, माओवादियों का सबसे बड़ा कमांडर ढेर, 25 लाख का था इनाम

पिछले साल हमास ने किया था हमला

बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास ने हमला बोल दिया था. जिसमें करीब 1400 इजरायली और विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी. इस हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का ऐलान किया था. तब से लेकर अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, गाजा में लाखों लोग बेघर हो गए हैं. हमास ने अभी भी इजरायल के सैकड़ों नागरिकों को बंधक बनाकर रखा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago