दुनिया

Twitter Lay Off: Elon Musk ने दिया एक और झटका, अब ट्विटर के 4400 कांट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी से निकाला

Twitter Lay Off: ट्विटर (Twitter) के नए बॉस एलन मस्क (Elon Musk) ने जबसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट की कमान संभाली है, हर दिन किसी न किसी फैसले को लेकर वह सुर्खियों में बने रहते हैं. ट्विटर का मालिक बनने के बाद मस्क ने 4400 कांट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया है. इसके पहले भी उन्होंने एक झटके में 3800 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को निकालने का फैसला किया है और इसके तहत 4400 लोगों की नौकरी चली गई है. इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का कोई नोटिस नहीं दिया गया है. उन्हें ऑनलाइन सर्विस और ईमेल एक्सेस नहीं दिया जा रहा है. यहां तक कि मैनेजर्स को तब जानकारी मिली जब वर्कर्स सिस्टम में नहीं आ पा रहे थे. वहीं, ट्विटर द्वारा की गई इस छंटनी पर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही एलन मस्क ने ही कोई बयान दिया है.

ये भी पढ़ें– Twitter का मालिक बनकर बुरे फंसे एलन मस्क, 3 दिन में 13 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान

कर्मचारियों को नोटिस तक नहीं दिया गया

अधिकांश कर्मचारियों को इस बात की जानकारी तब लगी जब उन्होंने पाया कि ट्विटर के इंटरनल सिस्टम का एक्सेस उनके पास नहीं रह गया है और इस तरह वे अब कंपनी के कर्मचारी नहीं रह गए हैं. एक मैनेजर ने इंटरनल स्लैक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया कि एक कॉन्ट्रैक्टर को बिना किसी नोटिस के डिएक्टिवेट कर दिया गया है और यह उस समय किया गया जबकि वे चाइल्ड सेफ्टी वर्कफ्लो पर जरूरी बदलाव कर रहे थे.

ट्विटर डील पूरी करने के बाद से ही एक्शन में हैं नए बॉस एलन मस्क

एलन मस्क ने पिछले महीने ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी, जिसके बाद से वह एक्शन में आ गए हैं. भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी करने के बाद उन्होंने 50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया था. ट्विटर के दुनिया भर में 7500 कर्मचारी थे, जिनमें से 3800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया. वहीं, अब 4400 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को भी बाहर कर दिया गया है.
Bharat Express Desk

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

5 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

29 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

41 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago