प्रतीकात्मक तस्वीर
कनाडा में एक बड़े व्यापारी और लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष के बेटे के घर पर हमला हुआ है. यह हमला कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में स्थित उनके आवास पर ऑटोमेटिक हथियारों से किया गया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उनके घर पर करीब 11 राउंड की फायरिंग की गई है. हमला 27 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर हुआ बताया जा रहा है.
लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे के घर को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने 11 राउंड गोलियां बरसाई गई है. हालांकि इस हमले में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर हिंदू
पिछले महीने लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने हिंदूओं को परेशान किया था. खालिस्तानी चरमपंथियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की थी. बता दें कि यह मंदिर ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है. वहीं इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में भारत विरोधी ताकतों ने तोड़फोड़ की थी. इस घटना के बाद से भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था. इसके बाद ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रति नफरत भरे संदेश लिखने की घटना की निंदा की थी.
हिंदुओं के मंदिरों पर हमला की घटनी यहीं नहीं रुकी. इसके बाद अप्रैल के महीने में कनाडा के ओंटारियो में एक और हिंदू मंदिर में भारत विरोधी खालिस्तानी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की गई थी. विंडसर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें दो संदिग्ध हिंदू मंदिर की दीवारों पर स्प्रे पेंटिंग करते दिख रहे थे.
इसे भी पढ़ें: कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर लगी रोक, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने उस वक्त उपद्रव मचाने की कोशिश की थी जब वहां पर भारतीय दूतावास के अधिकारी आए हुए थे. उस दौरान सिख फॉर जस्टिस के समर्थकों ने वहां हंगामा खड़ा किया था. हालांकि उस समय मंदिर के प्रमुख सतीश कुमार ने मामले को लेकर कहा था कि खालिस्तानी समर्थक 25 की संख्या में थे और मंदिर में करीब 200 लोग थे. ऐसे में उपद्रव शांत करा दिया गया. इसी घटना के करीब एक महीने बाद सतीश कुमार के बड़े बेटे के घर फायरिंग हुई है.
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…