दुनिया

America: राष्‍ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की हिमायत कर रहे Elon Musk, वोटरों को रोज 1 मिलियन डॉलर देने पर मिली चेतावनी

US Election 2024: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, अरबपति खुलकर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का समर्थन करने में जुट गए हैं. सबसे ज्‍यादा चर्चित अमेरिकी अरबपति हैं- एलन मस्क.

एलन मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है. उन्‍होंने ट्रम्प के प्रचार अभियान में 630 करोड़ रुपये का योगदान दिया और अब हर दिन एक भाग्यशाली मतदाता को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का चेक दे रहे हैं.

1 मिलियन अमेरिकी डॉलर, भारतीय मुद्रा में 8.40 करोड़ रुपये के बराबर हैं. मतदाताओं को इस तरह चेक बांटने का मस्‍क का फैसला सीधे तौर पर कारोबार में सरकारी दखलअंदाजी खत्म करने की उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

इसलिए मौजूदा अमेरिकी सरकार ने एलन मस्क के कैंपेन ‘अमेरिका PAC’ को चेतावनी दी है, क्‍योंकि इसी कैंपेन के तहत मस्‍क ने अमेरिका में चुनाव से पहले वोट देने वाले मतदाताओं को 1 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की थी.

अमेरिका का न्याय विभाग (US जस्टिस डिपार्टमेंट)

अमेरिका के न्याय विभाग की मस्‍क को चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के न्याय विभाग (US जस्टिस डिपार्टमेंट) ने कहा कि ये गैरकानूनी है. विभाग की ओर से एलन मस्क के ट्रम्प की हिमायत में चुनावी कैंपेन करने वाली संस्था को चेतावनी भरा पत्र भेजा गया है.

उस पत्र में लिखा है कि मस्क की वोटरों को हर रोज 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की योजना कानूनों के उल्लघंन के दायरे में आ सकती है.

CBS न्‍यूज ने उपरोक्‍त पत्र के भेजे जाने की पुष्टि की है. हालांकि, सबसे पहले एलन मस्क के चुनावी कैंपन को पत्र भेजे जाने की जानकारी CNN की तरफ से साझा की गई थी.

क्‍या है एलन मस्क का कैंपन ‘अमेरिका PAC’

खबरों में बताया जा रहा है कि एलन मस्क के कैंपन ‘अमेरिका PAC’ की इनामी योजना में 7 स्विंग राज्यों में रजिस्टर्ड मतदाताओं से एक याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की गई है. मस्‍क के वादेनुसार, चुनाव होने तक रोजाना याचिका पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों में से किसी एक को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे.

‘अमेरिका PAC’ की इस इनामी योजना के बारे में अमेरिका के कुछ कानूनी विशेषज्ञों ने पहले ही कह दिया था कि ये इनामी योजना गैर-कानूनी हो सकती है.

अमेरिका में चुनाव से पहले होती है अर्ली वोटिंग

आपको बता दें कि अमेरिका में चुनाव से कुछ दिन पहले वोटिंग की प्रोसेस शुरू हो जाती है, जिसे ‘अर्ली वोटिंग’ कहा जाता है. एलन मस्क ने शनिवार (19 अक्टूबर) को ऐसे ही वोट करने वाले एक व्यक्ति को पेनसिल्वेनिया में एक कार्यक्रम में लॉटरी के जरिए पहला चेक दिलवाया था.

रविवार को भी पेंसिल्वेनिया में एक और वोटर को 1 मिलियन डॉलर का चेक दिया गया. ‘अमेरिका PAC’ की टीम ने बताया कि सोमवार का विजेता नॉर्थ कैरोलिना से चुना गया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

3 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

33 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

35 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

35 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago