US Iran War: पश्चिम एशिया के सुलगते आसमान में शांति की उम्मीदें जैसे ही परवान चढ़ती हैं, नेताओं की बयानबाजी उन्हें फिर से बारूद के ढेर पर ला खड़ा करती है. दुनिया को लग रहा था कि अमेरिका और ईरान एक ‘स्थायी सीजफायर’ की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक इंटरव्यू ने कूटनीति की पूरी बिसात पलट दी है. ट्रंप ने अपनी शर्तों को लेकर 7 ऐसे बड़े दावे कर दिए, जिससे ईरान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
ईरान ने न केवल ट्रंप के दावों को ‘सफेद झूठ’ करार दिया है, बल्कि दुनिया की सबसे अहम समुद्री जीवन रेखा ‘होर्मुज स्ट्रेट’को लेकर ऐसी चेतावनी दे दी है, जिसने ग्लोबल मार्केट की धड़कनें तेज कर दी हैं.
ट्रंप ने पूरी दुनिया को यह जताने की कोशिश की कि अमेरिका ने ईरान को अपनी शर्तों पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया है. ट्रंप के 7 प्रमुख दावे कुछ इस प्रकार थे.
इस पूरे विवाद के केंद्र में ‘होर्मुज स्ट्रेट’ है. कुछ ही घंटे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐलान किया था कि ‘लेबनान में युद्धविराम’ के चलते होर्मुज को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोल दिया गया है.
लेकिन, ट्रंप ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक ईरान के साथ फाइनल डील नहीं हो जाती, तब तक अमेरिकी ‘नौसैनिक नाकाबंदी’ जारी रहेगी. ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से ईरान पर बम बरसाना शुरू कर सकता है.
ट्रंप की इस खुली धमकी और 7 दावों के बाद ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ट्रंप को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने नेवी नाकाबंदी जारी रखी, तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर देगा.
ये भी पढ़ें: ट्रंप का अल्टीमेटम: ईरान ने नहीं मानी शर्तें तो होगी बमबारी, आर-पार के मूड में अमेरिका
गालिबाफ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए ट्रंप की धज्जियां उड़ाईं: “उन्होंने (ट्रंप ने) इन झूठों से युद्ध नहीं जीता और वे बातचीत में भी कहीं नहीं पहुंच पाएंगे. जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, और इसे नियंत्रित करने वाले नियम जमीनी हकीकत से तय होंगे, सोशल मीडिया से नहीं.” गालिबाफ ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक घंटे के भीतर 7 बड़े दावे किए, और वो सातों के सातों पूरी तरह ‘झूठे’ थे.
गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…
सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…
मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…
परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…
Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…