Bharat Express DD Free Dish

इंटरव्यू से खुली पोल: हर 8.5 मिनट में 1 झूठ बोलते हैं डोनाल्ड ट्रंप, क्या है 7 दावे?

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव. डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर डील और सीजफायर को लेकर 7 बड़े दावे किए. जवाब में ईरानी स्पीकर गालिबाफ ने इन दावों को झूठा बताते हुए ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को फिर से बंद करने की खुली धमकी दे दी है.

US Iran War Donald Trump

US Iran War: पश्चिम एशिया के सुलगते आसमान में शांति की उम्मीदें जैसे ही परवान चढ़ती हैं, नेताओं की बयानबाजी उन्हें फिर से बारूद के ढेर पर ला खड़ा करती है. दुनिया को लग रहा था कि अमेरिका और ईरान एक ‘स्थायी सीजफायर’ की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक इंटरव्यू ने कूटनीति की पूरी बिसात पलट दी है. ट्रंप ने अपनी शर्तों को लेकर 7 ऐसे बड़े दावे कर दिए, जिससे ईरान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

ईरान ने न केवल ट्रंप के दावों को ‘सफेद झूठ’ करार दिया है, बल्कि दुनिया की सबसे अहम समुद्री जीवन रेखा ‘होर्मुज स्ट्रेट’को लेकर ऐसी चेतावनी दे दी है, जिसने ग्लोबल मार्केट की धड़कनें तेज कर दी हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के वो ‘7 बड़े दावे’ (Donald Trump On US Iran War)

ट्रंप ने पूरी दुनिया को यह जताने की कोशिश की कि अमेरिका ने ईरान को अपनी शर्तों पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया है. ट्रंप के 7 प्रमुख दावे कुछ इस प्रकार थे.

  • होर्मुज जलडमरूमध्य कभी बंद न करने पर ईरान सहमत हो गया है
  • जब तक पूरा समझौता नहीं हो जाता, ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी
  • रविवार से ईरान के साथ स्थायी सीजफायर पर काम शुरू हो रहा है
  • ईरान समुद्र में बिछाई गई अपनी माइन (सुरंगें) हटा रहा है
  • ईरान अपना ‘एनरिच्ड यूरेनियम’ (Enriched Uranium) अमेरिका को सौंपेगा
  • ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम अनिश्चित समय के लिए रोकने पर सहमति दे दी है
  • अमेरिका और ईरान मिलकर न्यूक्लियर साइट्स से यूरेनियम बाहर निकालेंगे

ट्रंप की नाकाबंदी vs ईरान की धमकी (US Iran War Update)

इस पूरे विवाद के केंद्र में ‘होर्मुज स्ट्रेट’ है. कुछ ही घंटे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐलान किया था कि ‘लेबनान में युद्धविराम’ के चलते होर्मुज को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोल दिया गया है.

लेकिन, ट्रंप ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक ईरान के साथ फाइनल डील नहीं हो जाती, तब तक अमेरिकी ‘नौसैनिक नाकाबंदी’ जारी रहेगी. ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से ईरान पर बम बरसाना शुरू कर सकता है.

ईरानी स्पीकर का करारा जवाब (US Iran War Breaking)

ट्रंप की इस खुली धमकी और 7 दावों के बाद ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ट्रंप को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने नेवी नाकाबंदी जारी रखी, तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर देगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का अल्टीमेटम: ईरान ने नहीं मानी शर्तें तो होगी बमबारी, आर-पार के मूड में अमेरिका

गालिबाफ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए ट्रंप की धज्जियां उड़ाईं: “उन्होंने (ट्रंप ने) इन झूठों से युद्ध नहीं जीता और वे बातचीत में भी कहीं नहीं पहुंच पाएंगे. जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, और इसे नियंत्रित करने वाले नियम जमीनी हकीकत से तय होंगे, सोशल मीडिया से नहीं.” गालिबाफ ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक घंटे के भीतर 7 बड़े दावे किए, और वो सातों के सातों पूरी तरह ‘झूठे’ थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read