दुनिया

पाकिस्तान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का दिल पसीजा, बाढ़ राहत कार्यों के लिए देंगे 2.9 बिलियन डॉलर

इस्लामाबाद –अमेरिका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पाकिस्तान को इन दिनों दिल खोलकर मदद कर रहा है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करने का वादा किया. उन्होंने वैश्विक खाद्य असुरक्षा को दूर करने के लिए पाकिस्तान को 2.9 बिलियन डॉलर से अधिक सहायता राशि देने की घोषणा की. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि कई देशों के नेता इस साल महासभा के सत्र में शामिल हुए.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों का खतरा

पाकिस्तान से मिल रही खबरें बहुत दुखद हैं.अब तक हजारों लोगों को बाढ़ लील चुकी है.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बारिश और बाढ़ ने पहले ही 550 से अधिक बच्चों की जान ले ली है. बलूचिस्तान में यूनिसेफ पाकिस्तान के मुख्य क्षेत्र अधिकारी गेरिडा बिरुकिला ने कहा कि बाढ़ से पानी से होने वाली बीमारियां बढ़ रही हैं.यहां तक कि मलेरिया तक फैल रहा है.पाकिस्तान में आई बाढ़ ने चारों तरफ तबाही मचाई है. बाढ़ की वजह से बच्चे भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. यूनिसेफ ने बताया कि देश में करीब 30 लाख से अधिक बच्चों की जान बचाने की जरुरत है और पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए की गई 3.9 करोड़ डॉलर की फंडिंग की मांग एक तिहाई से भी कम है.

लाखों पाकिस्तानियों की ज़िंदगी खतरे में

राष्ट्रपति बाइडन ने 193 सदस्यीय विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान अभी भी पानी में डूबा है, उसे मदद की जरूरत है. इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत दुनिया के कई नेता मौजूद थे. उन्होंने कहा, परिवारों को मुश्किल विकल्पों का सामना करना पड़ रहा है. उनको यह चुनना पड़ रहा कि वह किस बच्चे को खाना दें, क्योंकि पाकिस्तान में खाद्य सामग्री की भारी कमी है. लोग चिंता में है कि वे जीवित रहेंगे या नहीं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में विश्व नेताओं से पाकिस्तान की मदद करने की अपील की थी. इस कड़ी में बाइडेन की ओर से यह घोषणा की गई है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago