नवीनतम

हरमनप्रीत की आतिशी पारी ने 23 साल बाद इग्लैंड को उसी की सरजमी पर धूल चटाई

केंटरबरी- भारत की महिला क्रिकेटे टीम ने अपने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया है. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 143 रनों की बेहतरीन पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 23 साल बाद अंग्रेजों को धूल चटाई है.इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचो की एक दिवसीय श्रृंख्ला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैड की सरजमी पर 1999 में पहली बार वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी.

शानदार जीत से भारत के हौसले बुलंद

 

भारतीय टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर पहली बार इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीती है. भारत ने पहले मैच में मिली जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए दूसरे मैच में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. यह दिन पूरी तरह से हरमनप्रीत का था. उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 143 रन ठोक डाले. कप्तान का साथ देने मैदान पर उतरी हरलीन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. हरमनप्रीत ने हरलीन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए हुए 113 रन की साझेदारी की जिसके दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके जवाब में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 44.2 ओवर में 245 रन पर ढेर हो गई. भारत ने इस मुकाबले को 88 रनों से जीत लिया. वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत का यह दूसरा सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2017 में 358 रनों का हाईएस्ट स्कोर बनाया था.

हरमनप्रीत को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने अपने वनडे करियर को पाचंवा शतक ज़ड़ा. उन्होंने 111 गेंदों पर खेली गई 143 रनों की नाबाद पारी के दौरान मैदान के चारों ओर शाट्स लगाए. उन्होंने अपने पुल, स्लॉग स्वीप और कट शॉट से इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. हरमनप्रीत ने अपनी आतिशी पारी में 18 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े. हरमनप्रीत कौर के इस धुंआघार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

––भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago