दुनिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले कौन कर रहा था जासूसी? न्यूयॉर्क में मिला 1 लाख सिम कार्ड का बड़ा नेटवर्क, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने क्या कहा?

Devices Seized Near UN: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक चल रही है. उससे पहले अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बड़ा खुलासा किया है. सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि, उसने न्यूयॉर्क में एक ऐसे बड़े नेटवर्क के बारे में पता लगाया है, जिसमें ऐसे-ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं. जो सेलफोन नेटवर्क को बाधित करने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

क्या इसका उपयोग न्यूयॉर्क में जुट रहे विश्व के नेताओं के खिलाफ किसी साजिश के तहत होने वाला था, इसकी जानकारी सीक्रेट सर्विस ने नहीं दी है. यहीं एजेंसी अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है.

गंभीर नुकसान पहुंचाने में सक्षम है नेटवर्क

इस बारे में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के निदेशक सीन करन ने कहा कि यह नेटवर्क गंभीर नुकसान पहुंचा पाने में सक्षम है. इसका उपयोग क्षेत्र में लगे सेलफोन टावरों को बंद करने से लेकर अपराधियों और विदेशी दुश्मनों के बीच कम्युनिकेशन की सुविधा देने तक में हो सकता है. यहां तक की इस नेटवर्क का उपयोग जासूसी के लिए भी किया जा सकता है.

मिले 1 लाख सिम कार्ड

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी के आसपास के इलाकों में कई जगहों से 300 से ज्यादा सिम सर्वर, 1 लाख सिम कार्ड और अन्य अवैध सामग्री बरामद हुई है. सीक्रेट सर्विस के एजेंट, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग और होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन समेत अन्य एजेंसियां इसकी जांच कर रहे हैं.

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस के प्रभारी विशेष एजेंट मैट मैककूल ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया है कि, शुरुआती फॉरेंसिक जांच में कम से कम एक विदेशी देश और ऐसे कई अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है. इन सभी लोगों पर एजेंसियां पहले से ही निगरानी कर रही थीं.

अभी चल रही मामले की जांच

मैककूल ने बताया कि इस मामले की अभी भी जांच की जा रही है. शुरुआती चरण में ही इस खतरे की जानकारी जनता से साझा किया गया है. ताकि सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके.

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी और विशेषज्ञ लगातार दूरसंचार कंपनियों में होने वाले घुसपैठ की निगरानी कर रहे हैं. इन घुसपैठों का मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर अमेरिका के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की निजी बातचीत चुराना है.

ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क की सड़कों पर मैक्रों का ट्रैफिक ड्रामा, ट्रंप को लगाया फोन

चीनी समूह का नाम आ रहा सामने

सीक्रेट सर्विस ने इस हमले के पीछे ‘सॉल्ट टाइफून’ नाम के एक समूह को जिम्मेदार माना है. जो चीनी सरकार के लिए काम करता है. सीक्रेट सर्विस ने इस अभियान का पिछले साल ही खुलासा किया था.

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने यह नहीं बताया है कि न्यूयॉर्क में पकड़े गए इन उपकरणों का सॉल्ट टाइफून के अभियानों से कोई संबंध है या नहीं.

फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं है कि न्यूयॉर्क सिटी के आसपास यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसके संचालक संयुक्त राष्ट्र महासभा को बाधित करना चाहते थे या फिर जासूसी करना. फिलहाल सीक्रेट सर्विस मामले की जांच में जुटी हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

15 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

44 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

56 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago