दुनिया

ट्रंप ने शुरू कर दी जंग! वेनेजुएला में ‘बारूदी’ रात, काराकास में 7 जोरदार धमाके

US Air Strikes In Venezuela: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की राजधानी काराकास शनिवार तड़के भीषण धमाकों से दहल उठी. स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:50 बजे शहर के रणनीतिक ठिकानों पर संदिग्ध हवाई हमले किए गए, जिससे कई इलाकों में दहशत फैल गई. धमाके इतने जोरदार थे कि रिहायशी इमारतों की खिड़कियां हिल गईं और कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई. आसमान में धुएं के विशाल गुबार और फाइटर जेट्स की आवाजाही ने इस आशंका को प्रबल कर दिया है कि यह एक सुनियोजित सैन्य कार्रवाई है. हालांकि, अभी तक किसी भी देश ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है.

यह घटना (Air Strikes In Venezuela) ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव अपने चरम पर है. धमाकों के तुरंत बाद वेनेजुएला का एयरस्पेस लगभग खाली करा दिया गया और कई अंतरराष्ट्रीय विमानों को अपना रूट बदलना पड़ा. अमेरिका ने भी आनन-फानन में अपने नागरिक विमानों को वेनेजुएला के ऊपर से उड़ने पर रोक लगा दी है, लेकिन अपने सैन्य विमानों को इस पाबंदी से बाहर रखा है.

काराकास में तबाही का मंजर (US Venezuela Tension)

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर में कम से कम सात अलग-अलग जगहों पर जोरदार धमाके हुए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने शहर के ऊपर फाइटर जेट्स को उड़ते हुए देखा, जिसके तुरंत बाद जमीन पर आग के गोले और धुएं का गुबार देखा गया. सबसे ज्यादा नुकसान वेनेजुएला के मुख्य सैन्य ठिकाने ‘फोर्ट टिउना’ और ‘ला कार्लोटा’ एयरबेस के आसपास हुआ है. इसके अलावा, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘ला गुआइरा पोर्ट’ पर भी विस्फोट की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रात के आसमान में नारंगी चमक और धमाकों की भयावहता साफ देखी जा सकती है.

कोलंबिया के राष्ट्रपति की चेतावनी

पड़ोसी देश कोलंबिया ने इस हमले को लेकर दुनिया को आगाह किया है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बेहद गंभीर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “काराकास पर इस समय बमबारी की जा रही है. वेनेजुएला पर मिसाइलों से हमला हुआ है. दुनिया को सतर्क हो जाना चाहिए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) और ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (OAS) से तुरंत आपात बैठक बुलाने की मांग की है. उधर, अमेरिका की फेडरल एविएशन अथॉरिटीने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए अपने नागरिक विमानों को वेनेजुएला के एयरस्पेस में घुसने से मना कर दिया है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश बवाल के बाद BCCI का बड़ा कदम, क्या IPL 2026 के लिए KKR से बाहर होंगे मुस्तफिजुर?

ट्रंप का मादुरो को हटाने का प्लान (Donald Trump Venezuela Warning)

इन हमलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुरानी चेतावनियों से जोड़कर देखा जा रहा है. ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि वेनेजुएला में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क और निकोलस मादुरो की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए जमीनी और हवाई हमले “जल्द” शुरू हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने सीआईए (CIA) को वेनेजुएला के भीतर गुप्त ऑपरेशन चलाने की छूट दे दी है. अमेरिका ने हाल ही में कैरिबियन सागर में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में कई जहाजों को निशाना बनाया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago