Bharat Express DD Free Dish

बांग्लादेश बवाल के बाद BCCI का बड़ा कदम, क्या IPL 2026 के लिए KKR से बाहर होंगे मुस्तफिजुर?

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत में भारी बवाल शुरू हो गया है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक, मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने की मांग उठ रही है.

IPL 2026, Controversy, Cricket, IPL 2026 Controversy

IPL 2026 Controversy: IPL 2026 के आगाज से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे में हलचल मची हुई है. मामला खेल से ज्यादा भावनाओं और कड़े विरोध का बन चुका है. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, जिन्हें KKR ने हाल ही में ऑक्शन में खरीदा था, अब उनके IPL खेलने पर काले बादल मंडरा रहे हैं. वजह है बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा और वहां के बिगड़े हालात, जिसके बाद भारत में मुस्तफिजुर को लेकर गुस्सा चरम पर है.

क्यों हो रहा है मुस्तफिजुर का विरोध?

दरअसल, बांग्लादेश में हाल ही में जो कुछ हुआ, उसने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है. वहां दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू व्यक्ति की जिस तरह हत्या की गई, उसकी तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं. उन पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ ने उन्हें बेरहमी से मारा और फिर सबके सामने पेड़ से लटकाकर जला दिया.

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद भारत में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि जिस देश में हमारे लोगों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है, वहां के खिलाड़ी को हम अपने देश के त्यौहार यानी IPL में कैसे जगह दे सकते हैं?

ये भी पढ़ें- विराट के बाद अब शुभमन गिल के साथ भी हुआ ‘खेला’, मैदान पर उतरेंगे कप्तान लेकिन फैंस को बड़ा झटका

BCCI और KKR के बीच क्या हुई बात?

खबरों की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केकेआर मैनेजमेंट से संपर्क किया है. कहा जा रहा है कि बोर्ड ने टीम को मुस्तफिजुर की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को विकल्प के तौर पर देखने की सलाह दी है. केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी इस समय लोगों के निशाने पर हैं. सोशल मीडिया पर उन पर मुस्तफिजुर को खरीदने के फैसले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम जैसे नेताओं ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिससे यह मामला अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रह गया है.

KKR के लिए बढ़ी मुश्किलें

शाहरुख खान की टीम के लिए यह स्थिति किसी धर्मसंकट से कम नहीं है. एक तरफ टीम अपनी जीत की रणनीति बनाने में लगी थी, वहीं दूसरी ओर अब उन्हें इस विवाद पर सफाई देनी पड़ रही है. केकेआर प्रबंधन के लिए मुस्तफिजुर को टीम में बनाए रखना भारी पड़ सकता है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं.

क्रिकेट के मैदान पर राजनीति और सामाजिक मुद्दों का टकराना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला बहुत गंभीर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read