Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर का महा-कुंभाभिषेकम, PM मोदी ने ऐसे जाहिर की खुशी- VIDEO

जकार्ता में भगवान मुरुगन मंदिर के महा कुंभाभिषेकम को देखकर पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही. उन्होंने इसे भारत-इंडोनेशिया के साझे इतिहास और संस्कृति का प्रतीक बताया.

Murugan Temple in Indonesia

जकार्ता में भगवान मुरुगन मंदिर के महाकुंभाभिषेकम के मौके पर पीएम मोदी ने खुशी जताई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Murugan Temple In Indonesia: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में हिंदू अनुयायियों के लिए भगवान मुरुगन का मंदिर बन रहा है. जकार्ता में हो रहे इस के मंदिर निर्माण पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. पीएम मोदी ने इसे भारत-इंडोनेशिया के रिश्तों का एक नया स्वर्णिम अध्याय करार दिया.

जकार्ता में भगवान मुरुगन मंदिर के महा कुंभाभिषेकम के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश के जरिए इंडिया-इंडोनेशिया इन दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने का आह्वान किया.

इंडिया-इंडोनेशिया के संबंधों में नया अध्याय

पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया और इंडोनेशिया के रिश्ते केवल जियोपॉलिटिकल नहीं, बल्कि ये दोनों देशों की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और आस्था से जुड़े हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भगवान मुरुगन और भगवान राम के माध्यम से दोनों देशों के बीच एक साझी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत है.

जकार्ता में भगवान मुरुगन मंदिर का महा कुंभाभिषेकम

दोनों एशियाई देशों में साझे विश्वास की परंपरा

पीएम मोदी ने कहा, “भारत से इंडोनेशिया जाने वाला व्यक्ति जब प्रम्बानन मंदिर में हाथ जोड़ता है, तो उसे काशी और केदार जैसी आध्यात्मिक अनुभूति होती है. यही हमारी साझी आस्था और संस्कृति का परिचायक है.” उन्होंने आगे कहा कि जब भारतीय नागरिक गरुड़ एयरलाइंस से हवाई यात्रा करते हैं, तो यह भी हमारी साझी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है.

दक्षिण भारतीय शैली के एक मंदिर में पीएम मोदी (फाइल फोटो).

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का यादगार भारत दौरा

पीएम मोदी ने बताया कि जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत आए थे, तब उन्होंने दोनों देशों के साझे इतिहास और संस्कृति पर गहरी चर्चा की थी. उन्होंने कहा कि जकार्ता में भगवान मुरुगन का यह मंदिर न केवल आस्था का बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों का भी केंद्र बनेगा, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करेगा.

नए मंदिर के माध्यम से बढ़ेगा सांस्कृतिक संबंध

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भगवान मुरुगन के इस नए मंदिर से भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी और यह सदियों पुरानी साझी विरासत का एक और महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital