वोलोडिमिर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रम्प और पुतिन
Volodymyr Zelensky On Donald Trump: राजनीति में कोई भी दोस्ती या दुश्मनी स्थायी नहीं होती. यहां बात केवल फायदे की होती है. यह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की के बयान से साबित हो गई है. जेलेंस्की जिस डोनाल्ड ट्रंप से वे रूस के खिलाफ ‘मदद’ की उम्मीद करते थे. आज उन्हीं बिदके हुए हैं. हाल ही में अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद, जेलेंस्की का दिमाग भन्ना गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने पुतिन को वह सब कुछ दे दिया जो वह चाहते थे. उन्होंने कहा कि अब पुतिन अमेरिका के साथ नया खेल खेलने लगे हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया है. जेलेंस्की का कहना है कि ट्रंप ने पिछले महीने अलास्का में हुई शिखर वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वो सबकुछ दे दिया जो वह चाहते थे. जेलेंस्की ने एबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि पुतिन को मनमाफिक चीज मिल गई और यह अफ़सोस की बात है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में तीन घंटे तक मीटिंग चली थी. हालांकि इस बैठक में कोई आम सहमति नहीं बन सकी थी, लेकिन दोनों पक्षों ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया था. इस मीटिंग के बाद ट्रंप ने कहा था कि वह मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं और पुतिन से बातचीत के संकेत भी दिए थे.
ये भी पढ़ें: जेलेंस्की का ‘डबल गेम’: पहले मांगी मदद अब डोनाल्ड ट्रंप की आड़ में लगे गुर्राने; उगला भारत के खिलाफ जहर
जेलेंस्की ने आरोप (Volodymyr Zelensky Accuses Donald Trump) लगाया है कि पुतिन अमेरिका के साथ खेल खेल रहे हैं और उनका मकसद सिर्फ ट्रंप के साथ अपनी शिखर वार्ता के वीडियो और फोटोज पूरी दुनिया को दिखाना था. जेलेंस्की ने मॉस्को पर दबाव बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कहीं से भी उचित नहीं है कि यूरोपीय संघ के कुछ देश रूसी तेल और गैस खरीदना जारी रखें.
अमेरिका और रूस के बीच तनाव जारी है. ट्रंप की पुतिन से मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि दोनों नेताओं की अगली मुलाकात कब और कहां होगी. जेलेंस्की का यह बयान, जिसमें वह कहते हैं कि ट्रंप ने पुतिन को सब कुछ दे दिया, यह दर्शाता है कि वह अब खुद को इस पूरे खेल में अकेला महसूस कर रहे हैं. ट्रंप ने एक तरफ तो भारत जैसे देशों पर रूस से व्यापार करने के लिए टैरिफ की तलवार चलाई, वहीं दूसरी तरफ पुतिन के साथ गुपचुप मुलाकात की. इस दोमुंही चाल से जेलेंस्की और उनके समर्थक दोनों ही हैरान हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…