दुनिया

पीएम मोदी के दौरे से पहले वेदांत पटेल ने भारत-यूएस संबंधों पर कही ये बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. अमेरिका जून में राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित है और इस दौरान उनसे व्यापार तथा जलवायु से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है.

विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने भारत और अमेरिका के साझेदारी का जिक्र करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम आगामी राजकीय यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के सदस्यों की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं.’’

ये भी पढ़ें: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये की देंगे सौगात, गिफ्ट सिटी में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका की भारत के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी है. उन्होंने कहा कि हम इस साझेदारी को और गहरा बनाने के लिए कदम उठाना जारी रखने की उम्मीद करते हैं.

पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह आगामी राजकीय यात्रा जलवायु संकट, व्यापार के मुद्दों पर बातचीत करने, हमारे सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा कई और क्षेत्रों पर बातचीत करने समेत कई साझा प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा करने का अवसर होगी.’’

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago