दुनिया

कौन बनेगा पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ,नवाज़ शरीफ के साथ हो रही है नए नामों पर चर्चा

पड़ोसी देश पाकिस्तान में  नया आर्मी चीफ कौन बनेगा? इस मुद्दे पर हलचल तेज हो गयी है। पता चला है कि जब मुल्क के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने समरकंद गए हुए थे तब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मौजूदा आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के साथ खुफिया मुलाकातें कर रहे थे.इन खुफिया मुलाकातों ने नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ की सिरदर्दी बढ़ा दी.पाकिस्तान में हर प्रधानमंत्री अपनी पसंद का आर्मी चीफ नियुक्त करता आया है लेकिन येे अलग बात है कि आगे चलकर उसकी आर्मी चीफ के साथ दूरियां बढ़ जाती हैं.यही इमरान खान के साथ भी हुआ.उनकी सरकार भी पांच साल पूरे नहीं  कर पाई.पाकिस्तान का इतिहास है कि वहां कोई भी  चुनी हुई सरकार पांच साल पूरी नहीं कर पाती है.

लंदन में नवाज़ के घर बैठक

लेकिन अब पता चला है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लंदन स्थित घर में सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएलएन के नेताओं की बैठक चल रही है जिसमें नया आर्मी चीफ कौन बने,इस बारे में चर्चा चल रही है मौजूदा आर्मी चीफ का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है.

पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ कौन?

प्रधानमंत्री नियुक्त करता है नया आर्मी चीफ

पाकिस्तान में नए आर्मी चीफ की नियुक्ति प्रधानमंत्री खुद करता है.मतलब ये कि मौजूदा प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ नये सेनाध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे.लेकिन प्रधानमंत्री किसे बनाया जाए ,ये उनके बड़े भाई नवाज शरीफ ही तय करेंगे.शहबाज शरीफ सिर्फ नए आर्मी चीफ का नाम आगे बढ़ाएंगे. पाकिस्तान के एक फेडरल मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अभी लंदन में हैं और वहां नए आर्मी चीफ को लेकर चर्चा जारी है.

क्यों अड़े हैं इमरान खान?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का मानना है कि आर्मी चीफ उनकी मर्जी का हो,इसलिए अब वह मौजूदा आर्मी चीफ बाजवा को सेवा विस्तार देना चाहते हैं.शायद चंद खुफिया मुलाकातों के बाद दोनों के रिश्तों में जमी हुई बर्फ पिघल गयी हो.पाकिस्तान में इमरान खान की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है,यहां तक कि विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानी भी चाहते हैं कि इमरान को ही दोबारा सत्ता सौंपी जाए.इमरान के जलसों में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही थी .उन्होंने आर्मी चीफ का नाम ना लेते हुए उन पर निशाना साधा.इमरान ने यहां तक कहा कि न्यूट्रल तो जानवर होते हैं.उनका आशय ये था कि बाजवा जल्द चुनाव कराने का ऐलान करें और उनको दोबारा सत्ता में लाएं

जनरल बाजवा ही लाए थे इमरान को

पाकिस्तान में फौज सबसे ताकतवर संस्था है.किसे प्रधानमंत्री बनाना है और किसे कुर्सी से उतारना है ,ये फौज ही तय करती है.नवाज शरीफ के बाद इमरान खान को जनरल बाजवा और पूर्व आईएसआई चीफ जनरल फैज हामिद ही सत्ता में लाए थे.लेकिन उसके बाद इमरान चाहते थे कि फैज हामिद को ही अगला आर्मी चीफ बनाया जाए,जिसे लेकर जनरल बाजवा और इमरान में ठन गयी.इसके बाद इमरान ने जनरल बाजवा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका के साथ मिलकर साजिश रची और उनकी कुर्सी छीन ली.पाकिस्तान में एंटी अमेरिका सेंटीमेंट बहुत ज्यादा है लिहाजा इमरान का ये नैरेटिव घर-घर में सेट हो गया.पाकिस्तान की जनता को भी लगा कि ये इमरान के  खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अमेरिका के दबाव के तहत ही लाया गया है.इसके बाद इमरान की लोकप्रियता बुलंदियां छूने लगीं

–भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी की विदेश नीति का असर; 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-यूएई व्यापार, सांसद गुलाम अली खटाना ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति…

5 minutes ago

लाइन पर आया अमेरिका…! भारत के आंतरिक मामलों पर टांग अड़ाने से मार्को रूबियो का साफ इनकार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…

27 minutes ago

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

1 hour ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

1 hour ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

1 hour ago